क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

विवादों में घिरी यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक:टीजर को लेकर सेंसर बोर्ड में की गई शिकायत, अश्लील सीन हटाने की मांग की गई

On: जनवरी 13, 2026 9:06 पूर्वाह्न
Follow Us:
विवादों में घिरी यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक:टीजर को लेकर सेंसर बोर्ड में की गई शिकायत, अश्लील सीन हटाने की मांग की गई
---Advertisement---

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स विवादों में फंस गई है। फिल्म को लेकर सोशल एक्टिविस्ट दिनेश कल्लाहल्ली ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने टीजर में मौजूद कुछ सीन को अश्लील, आपत्तिजनक और नैतिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC चेयरपर्सन प्रसून जोशी को की गई शिकायत में सोशल एक्टिविस्ट ने कहा कि टॉक्सिक के टीजर में बहुत ज्यादा अश्लील, सेक्सुअली एक्सप्लिसिट और वल्गर सीन हैं। जो खुले तौर पर सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इससे बच्चे और युवा भी ऐसे कंटेंट देख रहे हैं, जो कानून और समाज दोनों के लिए ठीक नहीं है। एक्टिविस्ट का कहना है कि यह टीजर अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा से बाहर है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि अश्लील और सेक्सुअली एक्सप्लिसिट कंटेंट को संवैधानिक सुरक्षा नहीं मिलती। उन्होंने सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952, फिल्म सर्टिफिकेशन नियमों और CBFC की गाइडलाइंस का भी हवाला दिया। उनका कहना है कि फिल्मों, ट्रेलरों और प्रमोशनल कंटेंट में शालीनता, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी के मानकों का पालन होना चाहिए। टीजर रिव्यू और सीन हटाने की मांग की गई शिकायत में CBFC से टीजर को रिव्यू करने, आपत्तिजनक सीन हटाने और उसके प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही फिल्म टॉक्सिक से जुड़े डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जरूरी कानूनी और नियम के अनुसार कार्रवाई की भी अपील की गई है। शिकायत में आगे कहा गया है कि इस मामले पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि यह मुद्दा पब्लिक मोरेलेटी, बच्चों की सुरक्षा और कानून के पालन से जुड़ा है। फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक इस शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। AAP महिला विंग ने भी शिकायत दर्ज कराई टॉक्सिक का टीजर 8 जनवरी को जारी किया गया था। टीजर में यश के किरदार को एक कार के अंदर एक महिला के साथ एक बोल्ड सीन में दिखाया गया है। इस सीन को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने टीजर के खिलाफ कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि टीजर में दिखाया गया सीन अश्लील है और इससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है। साथ ही यह बच्चों और समाज पर गलत असर डालता है। महिला विंग ने टीजर को सोशल मीडिया से हटाने और भविष्य में ऐसे कंटेंट पर सख्त कानून बनाने की मांग की है। राज्य महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, AAP की शिकायत के बाद कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को पत्र भेजा है और टीजर को लेकर जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है। आयोग ने कहा है कि फिल्म के टीजर में दिखाए गए कुछ विजुअल्स अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक भलाई के लिए भी नुकसानदेह हैं। महिला आयोग का कहना है कि बिना सेंसर और बिना किसी चेतावनी के टीजर को सार्वजनिक करना महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और कन्नड़ संस्कृति का अपमान भी करता है। आयोग ने CBFC से नियमों के तहत टीजर की समीक्षा कर इस मामले में रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया है। टॉक्सिक और धुरंधर एक ही दिन रिलीज होंगी गौरतलब है कि यश की पिछली दो फिल्में केजीएफ और केजीएफ 2 सुपरहिट साबित हुई थीं। हालांकि, इस बार राह इतनी आसान नहीं दिख रही है। उनकी फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ रिलीज होने वाली है। धुरंधर का पहला पार्ट सुपरहिट रहा और इसने दुनियाभर में 1250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। अभी भी फिल्म चल रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों की एक ही दिन रिलीज होने से टॉक्सिक को कड़ा मुकाबला मिल सकता है। वहीं, यश मूल रूप से कन्नड़ एक्टर हैं, लेकिन उनके गृह राज्य कर्नाटक में ही फिल्म को लेकर विरोध सामने आ रहा है। सोशल एक्टिविस्ट द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है और महिला आयोग ने भी टीजर को लेकर मिली शिकायतों पर संज्ञान लिया है। इन विवादों के चलते फिल्म मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है और इसका असर फिल्म के बिजनेस पर भी पड़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });