शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने कमिश्नर को मामले की जांच सौंपी है। साथ ही अलंकार अग्निहोत्री को शामली अटैच कर दिया है। देर रात शंकराचार्य ने सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की। उनसे कहा- पूरा सनातनी समाज आपसे प्रसन्न है। जो पद आपको सरकार ने दिया था,हम उससे बड़ा पद धर्म के क्षेत्र में आपको देंगे। अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस पर इस्तीफा दिया था। इसकी वजह UGC का नया कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई बताई थी। उन्होंने 5 पेज का लेटर भी लिखा था। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे अग्निहोत्री डीएम अविनाश सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। बाहर आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा- मुझे डीएम आवास में 45 मिनट बंधक बनाकर रखा गया। SSP के कहने पर मुझे छोड़ा गया। रात 11 बजे अग्निहोत्री सरकारी आवास खाली कर दिया। हालांकि, वे बरेली में ही हैं और अपने परिचित के यहां रुके हैं। ब्राह्मण वर्ग से आने वाले अलंकार अग्निहोत्री 2019 में PCS अफसर बने थे। उनकी 15वीं रैंक आई थी। कानपुर के रहने वाले अलंकार ऑफिस में भगवान बजरंग बली की तस्वीर लगाकर चर्चा में आए थे। अफसर के इस्तीफे के बाद पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
शंकराचार्य के अपमान में इस्तीफा देने वाले मजिस्ट्रेट सस्पेंड:शासन ने कमिश्नर को जांच सौंपी; अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अफसर को धर्म का बड़ा पद देंगे
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 7:40 पूर्वाह्न
---Advertisement---











