Saturday Holiday Demand: बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 यूनियनें शामिल हैं, जिनसे जुड़े करीब 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।. बता दें, गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वाई गोपालकृष्णा और शिरीष नलगुंडवार ने बताया कि बैंकिंग सेक्टर में लंबे समय से सभी शनिवार अवकाश की मांग की जा रही है।. उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते के तहत Indian Banks Association और सरकार के बीच यह सहमति बनी थी कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहेगा, जबकि अन्य शनिवार पूर्ण कार्य दिवस होंगे। उस समय यह भी आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने की मांग पर विचार किया जाएगा, लेकिन अब तक इस विषय पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।. यूनियनों का कहना है कि लगातार लंबित मांगों और कार्य-जीवन संतुलन को लेकर कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते 27 जनवरी को हड़ताल का फैसला लिया गया है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।
शनिवार अवकाश की मांग: 27 तारीख को 8 लाख बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल
By worldprime
On: जनवरी 23, 2026 4:18 अपराह्न
---Advertisement---











