चाइनीज टेक कंपनी शाओमी ने आज 11 मार्च को भारतीय बाजार में अपना सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन ‘शाओमी 17 अल्ट्रा’ लॉन्च कर दिया है। इस फोन को स्टैंडर्ड शाओमी 17 मॉडल के साथ पेश किया गया है। जिसकी डिटेल यहां क्लिक कर देख सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें लाइका का 1-इंच LOFIC सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ कीमत ₹1,39,999 भारत में शाओमी 17 अल्ट्रा को सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है। इसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत ₹1,39,999 रखी गई है। फोन 18 मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 13 से 17 मार्च के बीच फोन की प्री बुकिंग पर ₹19,999 की कीमत वाला ‘शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो’ फ्री मिलेगा। डिजाइन और बिल्ड: प्रीमियम लेदर फिनिश और ग्लास प्रोटेक्शन शाओमी 17 अल्ट्रा का डिजाइन काफी प्रीमियम और एर्गोनोमिक है। फोन के बैक पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो इसे एक प्रोफेशनल कैमरे जैसा लुक देता है। फोन को ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फ्रंट में प्रोटेक्शन के लिए ‘शाओमी शील्ड ग्लास 3.0’ ?
शाओमी 17 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च:200MP लाइका कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, कीमत ₹1,39,999
By worldprime
On: मार्च 11, 2026 3:20 अपराह्न
---Advertisement---





