बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को हाल ही में ब्रेन हेमरेज हुआ। वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनका एक छोटा सा सर्जिकल प्रोसीजर हुआ, अब उनकी हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं, फिलहाल उन्हें कुछ दिनों के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। ‘मस्तिष्क की नस का फट जाना है’ जब नस फटती है तो मस्तिष्क के अंदर रक्त जमा होने लगता है, जिससे निर्मित दबाव के कारण मस्तिष्क के सभी हिस्सों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। यह एक घातक चिकित्सा आपातकाल है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, दुनिया भर में हर साल ब्रेन हेमरेज के 35 लाख नए मामले सामने आते हैं। सोसाइटी ऑफ इंडिया के अनुसार, भारत में हर साल 1.8 से 3.6 लाख ब्रेन हेमरेज के मामले सामने आते हैं। इस कंडीशन में लगभग 40-50% लोगों की मौत हो जाती है। ‘ में आज ब्रेन हेमरेज के बारे में बात करेंगे। राजुल अग्रवाल, निदेशक, न्यूरोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली प्रश्न – ब्रेन हेमरेज क्या होता है? उत्तर: ब्रेन हेमरेज एक प्रकार का ब्रेन स्ट्रोक है, जिसे इंट्राक्रेनियल हेमरेज भी कहा जाता है। इसमें ब्रेन की रक्त वाहिका फटने से खून बहने लगता है। यह जमा रक्त?
शारीरिक स्वास्थ्य- सलमान के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज: न्यूरोलॉजिस्ट से जानें क्या है ये मेडिकल कंडीशन, शुरुआती संकेत, कौन सा ज्यादा रिस्क
By worldprime
On: फ़रवरी 23, 2026 4:58 पूर्वाह्न
---Advertisement---











