क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

शाह बोले- पंजाब को कॉमेडी CM नहीं चाहिए:BJP होती तो करतारपुर साहिब PAK में न होता, अकेले चुनाव लड़ेंगे; सुखबीर बादल बोले- मोस्ट वेलकम

On: मार्च 14, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
शाह बोले पंजाब को कॉमेडी cm नहीं चाहिए:bjp होती तो करतारपुर साहिब pak में न होता, अकेले चुनाव लड़ेंगे; सुखबीर बादल बोले मोस्ट वेलकम
---Advertisement---

गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में 2027 का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मोगा में बदलाव रैली में पहुंचे गृह मंत्री ने केसरी रंग की पगड़ी पहनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पगड़ी देश पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक है। शाह ने यह भी कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी। शाह के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अकाली दल से गठबंधन के अभी कोई आसार नहीं हैं। शाह ने वादा किया कि BJP की सरकार बनी तो 2 साल में ही नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। शाह ने ये भी कहा कि पंजाब में कॉमेडी करने वाला सीएम नहीं बल्कि काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। शाह ने पंजाब CM भगवंत मान को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का ATM बताया। उन्होंने कहा कि अगर बंटवारे के वक्त भाजपा की सरकार होती तो करतारपुर साहिब पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में होता। वहीं इस रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को शाह ने अपना अजीज दोस्त बताया। रैली में पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ और कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा भी प्रमुखता से मौजूद रहे। मगर, कुछ दिन पहले कांग्रेस की तारीफ और फिर ED का समन मिलने के बाद चर्चा में आए कैप्टन अमरिंदर सिंह रैली में नजर नहीं आए। यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह आए नहीं या फिर उन्हें बुलाया ही नहीं गया। वहीं शाह के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान पर अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा- मोस्ट वेलकम, हर पार्टी को अपने फैसले लेने का हक है। हम लोकसभा में भी अकेले लड़े थे। अकाली दल उसूल वाली पार्टी है। हमारे लिए पंजाब पहले है, हम यहां राज करने नहीं आते। पंजाब के लोगों की लड़ाई करने आते हैं। जो दिल्ली वाली पार्टियां हैं, वह यहां राज करने आती हैं। सुखबीर ने कहा कि इस बार पंजाब के लोग अकालियों को ही अकेले 100 सीटों पर जिताएंगे। गृहमंत्री के भाषण की बड़ी बातें… सोशल मीडिया पर लिखा- AAP ने पंजाब ड्रग्स में डुबोया वहीं, रैली में आने से पहले शाह ने ट्वीट कर कहा- पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपए मुआवजा देने का वादा किया है। गृहमंत्री बताएं कि क्या वह चेक लेकर आए हैं? इसी बीच चर्चा चली कि मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख भाजपा जॉइन कर सकते हैं। औलख हरियाणा के रहने वाले हैं। हालांकि, औलख ने BJP में शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने रैली में परफॉर्म किया। सिंगर ने कहा कि वह सभी पार्टियों में शामिल हैं। शाह की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ipl की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:bcci का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला, फाइनल में होगी ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी: बीसीसीआई का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला, फाइनल में होगी ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी

फतेहगढ़ साहिब पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह:दुफेड़ा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका, यहीं पर हेजल कीच से हुई थी शादी

फतेहगढ़ साहिब पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह:दुफेड़ा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका, यहीं पर हेजल कीच से हुई थी शादी

cg police transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; si, asi समेत 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI, ASI समेत 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट-

bilaspur bird flu: बर्ड फ्लू से 22 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत; 25 हजार अंडे नष्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

Bilaspur Bird Flu: बर्ड फ्लू से 22 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत; 25 हजार अंडे नष्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

नयारा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹112 और डीजल ₹95 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

नयारा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹112 और डीजल ₹95 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

cg police transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });