क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

शी जिनपिंग ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी:कहा- हम अच्छे दोस्त और पार्टनर बनें, ड्रैगन और हाथी एक साथ डांस करें

On: जनवरी 26, 2026 3:38 अपराह्न
Follow Us:
शी जिनपिंग ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी:कहा हम अच्छे दोस्त और पार्टनर बनें, ड्रैगन और हाथी एक साथ डांस करें
---Advertisement---

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई संदेश भेजा है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। राजदूत शू फेइहोंग ने बताया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने मैसेज में कहा है कि भारत और चीन के लिए यह सही फैसला होगा कि दोनों देश अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार बनें, एक-दूसरे की सफलता में मदद करें और ड्रैगन और हाथी एक साथ नाचें। यह मैसेज ऐसे समय आया है जब भारत और चीन के रिश्तों में सामान्य स्थिति लौटती दिख रही है। पिछले साल अक्टूबर में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू की गई थीं। इस पर सहमति अगस्त 2025 में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान बनी थी। हाथी ताकत तो ड्रैगन सौभाग्य- समृद्धि का प्रतीक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में हाथी को ताकत, समझदारी और अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश जो बुद्धि और समृद्धि के देवता हैं, उनके साथ भी हाथी जुड़ा है। जैसे हाथी धीरे-धीरे चलता है, लेकिन बहुत ताकतवर होता है और मजबूती से चलता है, वैसे ही भारत धीरे-धीरे दुनिया में अपनी ताकत बढ़ा रहा है। वहीं, चाइना डेली के मुताबिक, चीन में ड्रैगन को ताकत, सौभाग्य और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। चीनी कहानियों में ड्रैगन एक शक्तिशाली प्राणी है, जो बारिश और समृद्धि लाता है। ड्रैगन चीन की संस्कृति और पहचान का बड़ा हिस्सा है। ट्रम्प ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया X पर ट्रम्प मैसेज लिखा- अमेरिका के लोगों की ओर से मैं भारत सरकार और भारत के लोगों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं। अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते एक ऐतिहासिक संबंध साझा करते हैं। अमेरिकी डकोटा राज्य में ‘भारत का गणतंत्र दिवस’ घोषित अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य के गवर्नर लैरी रोडेन ने भारत को उसके 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका के रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे। गवर्नर रोडेन ने 26 जनवरी 2026 को अपने राज्य में ‘भारत का गणतंत्र दिवस’ घोषित किया है। उन्होंने यह संदेश सिएटल में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास के लिए एक वीडियो संदेश के जरिए दिया। वीडियो में गवर्नर रोडेन ने कहा कि पिछले साल उनकी भारत के कौंसल जनरल प्रकाश गुप्ता से दो बार मुलाकात हुई थी और दोनों ही बैठकें बहुत अच्छी और सकारात्मक रहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत और अमेरिका मिलकर आगे और मजबूत संबंध बनाएंगे। साउथ डकोटा के अलावा अमेरिका के वॉशिंगटन और अलास्का राज्यों के गवर्नरों ने भी 183 जनवरी 2026 को ‘भारत का गणतंत्र दिवस’ घोषित किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी भारत को बधाई दी वॉशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने इस मौके पर लोगों से भारतीय और भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों को पहचानने और भारत व वॉशिंगटन के बीच दोस्ती को सम्मान देने की अपील की।अलास्का के गवर्नर माइक डनलीवी ने भी लोगों से भारतीय समुदाय के योगदान और अलास्का व भारत के बीच रिश्तों को पहचानने की बात कही। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच पुराने और मजबूत रिश्ते हैं और दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, जरूरी खनिज और नई तकनीकों जैसे क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मार्को रुबियो ने कहा कि क्वाड जैसे मंचों के जरिए भारत और अमेरिका के बीच कई स्तरों पर बातचीत और सहयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों से दोनों देशों को और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को फायदा मिला है और वह आने वाले समय में कॉमन लक्ष्यों पर साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं। भारत ने आज 77वां गणतंत्र दिवस समरोह बना रहा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। समारोह में पहली बार दो मुख्य अतिथि, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हुए। 90 मिनट की परेड में अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की 30 झांकियां दिखाई गईं। परेड में तीनों सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई। एयरफोर्स के राफेल, जगुआर, मिग 29, सुखोई समेत 29 एयरक्रॉफ्ट शामिल हुए। इन्होंने सिंदूर, वज्रांग, अर्जन और प्रहार फॉर्मेशन बनाए। सेनाओं ने मिसाइलें, बैटल एयरक्राफ्ट, नई बटालियन और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल घातक वेपन सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इनमें ब्रह्मोस और आकाश वेपन सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर सूर्यास्त्र, मेन बैटल टैंक अर्जुन और स्वदेशी मिलिट्री प्लेटफार्मों और हार्डवेयर की सीरीज शामिल थीं। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर… —————– यह खबर भी पढ़ें… गणतंत्र दिवस परेड की 50 PHOTOS:पहली बार 2 कूबड़ वाले ऊंट और बाज दिखे, महिला जवान ने चलती बाइक पर 18 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़ी गणतंत्र दिवस 2026 पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर देश की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इस साल परेड का विशेष सांस्कृतिक विषय ‘स्वतंत्रता का मंत्र- वंदे मातरम्’ था। पहली बार दो मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });