क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव की उम्मीद:US-ईरान तनाव और FII बिकवाली से मार्केट पर दबाव; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

On: जनवरी 18, 2026 4:49 अपराह्न
Follow Us:
शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार चढ़ाव की उम्मीद:us ईरान तनाव और fii बिकवाली से मार्केट पर दबाव; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल
---Advertisement---

शेयर बाजार में इस सप्ताह तेज उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है। कंपनियों के तीसरी तिमाही की कमाई, US-ईरान के बीच बढ़ता तनाव, FII की लगातार बिकवाली और तकनीकी इंडिकेटर्स बाजार को प्रभावित करेंगे। फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… US-ईरान तनाव से ग्लोबल सेंटिमेंट पर असर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। ईरान ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की फांसी रद्द की है जिससे कुछ राहत मिली लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर मिलिट्री एक्शन हो सकता है। अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर और अन्य डिफेंस सिस्टम मिडिल ईस्ट की तरफ जा रहे हैं। भारत चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट पर विचार कर रहा है, क्योंकि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने ईरान से बिजनेस करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ की धमकी दी है। 230+ कंपनियां के तीसरी तिमाही के नतीजे इस हफ्ते 230 से ज्यादा कंपनियां Q3 (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे घोषित करेंगी। जोमैटो, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडिगो के रिजल्ट महत्वपूर्ण होंगे। LTI माइंडट्री, PNB, ITC होटल्स, अडाणी ग्रीन, इंडसइंड बैंक, जैसे नाम भी फोकस में रहेंगे। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद रिलायंस और विप्रो ने रिजल्ट दिए। शनिवार को HDFC बैंक, ICICI बैंक और यस बैंक के नतीजे आए थे। FII लगातार बेच रहे, DII सपोर्ट दे रहे FII ने पिछले हफ्ते भारी बिकवाली की। पिछले हफ्ते केवल चार कारोबारी सत्रों में ही विदेशी निवेशकों ने ₹14,266 करोड़ की बिकवाली की। शुक्रवार को FII ने 3,490 करोड़ रुपए की नेट सेलिंग की, वहीं DII ने 3,833 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं FII ने जनवरी के पहले 15 दिनों में कुल 22,530 करोड़ की बिकवाली की है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि FII बिकवाली तब तक जारी रह सकती है जब तक कोई बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर न आए। AI ट्रेड और वैल्यूएशन हाई होने से भी दबाव है। निफ्टी में बेयरिश पैटर्न, 25,550 पर मजबूत सपोर्ट निफ्टी पिछले हफ्ते शुक्रवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर बेयरिश ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल बना है और RSI में भी कमजोरी दिख रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 25,550-25,600 का जोन महत्वपूर्ण सपोर्ट है जहां 5703-डे SMA है। ऊपर 25,850-25,214.85 रेजिस्टेंस है। अगर निफ्टी 221,2187 के नीचे जाता है तो और गिरावट संभव है। IPO और लिस्टिंग का हफ्ता इस हफ्ते 216 IPO खुलेंगे, जिनसे करीब 2187,21 करोड़ जुटाए जाएंगे। मैनबोर्ड सेगमेंट शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का IPO 21 जनवरी से खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड 228-225 रुपए है। SME में डिजीलॉजिक सिस्टम, केआरएम आयुर्वेद और शायोना इंजीनियरिंग के IPO ओपन होंगे। लिस्टिंग में भारत कोकिंग कोल और अमागी मीडिया लैब्स पर नजर रहेगी। भारत कोकिंग कोल का सब्सक्रिप्शन 2694 गुना हुआ और GMP से 57% गेन दिख रहा है। रुपया 90.86 पर, गोल्ड-चांदी में तेजी रुपया शुक्रवार को 0.6% गिरकर 90.86 पर बंद हुआ, जो नवंबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। इंपोर्टर्स की डॉलर डिमांड और NDF पोजीशंस से दबाव है। गोल्ड और सिल्वर में US-ईरान तनाव से सेफ हेवन डिमांड बढ़ी है। 2026 में अब तक गोल्ड 7,187 रुपए/10 ग्राम और सिल्वर 52,000 रुपए/किलो चढ़ चुका है। कॉर्पोरेट एक्शन और अन्य अपडेट ICICI प्रूडेंशियल AMC के इंटरिम डिविडेंड (14.85 रुपए/शेयर) की रिकॉर्ड डेट 21 जनवरी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एनएलसी इंडिया, एंजेल वन जैसे स्टॉक्स में भी डिविडेंड एक्शन होगा। शुक्रवार को सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर बंद हुआ था बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (16 जनवरी) को तेजी रही थी। सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 83,570 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 28 अंक चढ़ा, ये 25,694 के स्तर पर बंद हुआ था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });