बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी सास रानी कपूर पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाया है। प्रिया कपूर ने इस संबंध में एक याचिका भी दायर की है। इतना ही नहीं, उन्होंने आरके फैमिली ट्रस्ट के खिलाफ दायर दीवानी मुकदमे को पूरी तरह खारिज करने की मांग की है। याचिका में प्रिया ने कहा कि रानी कपूर ने झूठे बयान देकर और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर अदालत के साथ धोखाधड़ी की है। यह कानूनी प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग है। जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर से उनकी बहू प्रिया कपूर की उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पारिवारिक ट्रस्ट के खिलाफ दायर उनकी सास का मुकदमा झूठे बयानों पर आधारित है। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने प्रिया कपूर की याचिका पर रानी कपूर को नोटिस जारी किया है। इस याचिका में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत झूठी गवाही के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है। अदालत ने रानी कपूर को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान दायर आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हलफनामों और तस्वीरों जैसे ‘पु
संजय कपूर की संपत्ति विवाद:पत्नी प्रिया कपूर ने सास रानी कपूर पर झूठी गवाही का आरोप लगाया, बोलीं- अदालत के साथ की धोखाधड़ी
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 10:26 पूर्वाह्न
---Advertisement---











