क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सरकार बोली- LPG की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालात चिंताजनक:हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, 7500 कंज्यूमर PNG पर शिफ्ट हुए

On: मार्च 20, 2026 4:07 अपराह्न
Follow Us:
सरकार बोली lpg की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालात चिंताजनक:हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, 7500 कंज्यूमर png पर शिफ्ट हुए
---Advertisement---

LGP संकट को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अब पैनिक बुकिंग में कमी आई है। देशभर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन हालात अभी भी चिंता वाले बने हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि 19 मार्च को करीब 55 लाख सिलेंडर की बुकिंग हुई। वहीं, करीब 7500 उपभोक्ता LPG से PNG में शिफ्ट हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से ये बातें केंद्रीय मंत्रालयों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान से 83 भारतीय आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते वापस लौट रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 4500 छापे मारे गए। इनमें से 1100 छापे उत्तर प्रदेश में हुए। वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1800 सरप्राइज इंस्पेक्शन भी किए। सुजाता शर्मा ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में करीब 294,218 टन कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को दी गई है और 257 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसका आवंटन किया गया है। सरकार ने निगरानी बढ़ाने के लिए 2000 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटियां बनाई हैं। PM मोदी ने 217 देशों के नेताओं से बात की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं से बात की। इस दौरान वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष पर भारत का पक्ष रखा। सभी नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में सुरक्षित आवाजाही के समर्थन की बात दोहराई। रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से भी बात की और उन्हें व वहां के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान की भूमिका की सराहना की। शिपिंग मंत्रालय बोला- गल्फ क्षेत्र में 213 जहाज और 173 भारतीय सुरक्षित शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 217 घंटों में किसी भी समुद्री घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है। पर्शियन गल्फ क्षेत्र में हमारे 290 जहाज और 23 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी पोर्ट पर जाम की स्थिति नहीं है। न्यू मैंगलोर पोर्ट ने क्रूड और LPG के लिए 14 मार्च से 31 मार्च तक सभी कार्गो से जुड़े शुल्क में छूट का सर्कुलर जारी किया है। वेस्ट एशिया के हालात को देखते हुए मंत्रालय शिपिंग मूवमेंट, पोर्ट ऑपरेशंस, भारतीय नाविकों की सुरक्षा और समुद्री व्यापार की निरंतरता पर लगातार नजर बनाए हुए है। सप्लाई संकट की वजह होर्मुज स्ट्रेट का लगभग बंद होना अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर संयुक्त हमला किया, जिसमें कई सैन्य और परमाणु ठिकाने निशाना बने। इस ऑपरेशन में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई अधिकारी मारे गए। अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया। इस युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और आपूर्ति बाधित हुई। यहां से भारत का 80-85% LPG आयात होता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है और 903% से ज्यादा LPG बाहर से आती है। इसी के कारण भारत में LPG किल्लत जैसे हालत बने लेकिन भारत सरकार ने लगातार लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। सरकार ने कहा कि देश में LPG और तेल की कोई कमी नहीं है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहे। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। तीन मंत्रालयों की पिछली जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस…. 19 मार्च: सरकार बोली- सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची; अमेरिका से LPG की सप्लाई हो रही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि LPG चिंता का विषय बनी हुई है लेकिन देश में किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडरों की कमी नहीं है। 18 मार्च को करीब 57,000 रीफिल बुकिंग हुई। पूरी खबर पढ़ें… —————- ये खबर भी पढ़ें… मार्च के पहले हफ्ते में LPG की खपत 17% घटी, पेट्रोल 13%-डीजल 8% ज्यादा बिका देश भर में मार्च के पहले हफ्ते में लिक्विफाइट पेट्रोलियम गैस(LPG) की खपत 17% घटी है। ये असर वेस्ट एशिया में बने जंग के हालातों की वजह से हुआ है। 90% मार्केट शेयर वाली 3 सरकारी कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में LPG की खपत कम हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल बोले रुपए का गिरना फ्यूल कीमत बढ़ना महंगाई का संकेत:कहा सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों का दाम बढ़ेंगे

राहुल बोले- रुपए का गिरना-फ्यूल कीमत बढ़ना महंगाई का संकेत:कहा- सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों का दाम बढ़ेंगे

रश्मिका मंदाना‑विजय देवरकोंड़ा ने थाईलैंड में बिताए रोमांटिक पल:हनीमून के लिए बड़े रिसॉर्ट की बजाय प्राइवेट विला में ठहरे, शादी के बाद प्यारी झलक दिखी

रश्मिका मंदाना‑विजय देवरकोंड़ा ने थाईलैंड में बिताए रोमांटिक पल:हनीमून के लिए बड़े रिसॉर्ट की बजाय प्राइवेट विला में ठहरे, शादी के बाद प्यारी झलक दिखी

sc बोला पुलिसकर्मियों का आरोपियों के फोटो वीडियो अपलोड करना चिंताजनक:यह निष्पक्ष सुनवाई के लिए खतरा, इससे आरोपी की इमेज खराब होती है

SC बोला-पुलिसकर्मियों का आरोपियों के फोटो-वीडियो अपलोड करना चिंताजनक:यह निष्पक्ष सुनवाई के लिए खतरा, इससे आरोपी की इमेज खराब होती है

korba factory sealed: बिना लाइसेंस चल रही कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री, खाद्य विभाग ने किया सील

Korba factory Sealed: बिना लाइसेंस चल रही कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री, खाद्य विभाग ने किया सील

ओप्पो का 7000mah बैटरी वाला k14 फोन लॉन्च:50mp कैमरा और 45w फास्ट चार्जिंग मिलेगी, शुरुआती कीमत 17999 रुपए

ओप्पो का 7000mAh बैटरी वाला K14 फोन लॉन्च:50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, शुरुआती कीमत 17999 रुपए

आसिम मुनीर की शिया धर्मगुरुओं को धमकी:बोले– ईरान से मोहब्बत तो वहीं चले जाओ, pak आर्मी चीफ शिया इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे

आसिम मुनीर की शिया धर्मगुरुओं को धमकी:बोले– ईरान से मोहब्बत तो वहीं चले जाओ, PAK आर्मी चीफ शिया इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });