दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत में सुधार हो रहा है और अब वे कुर्सी पर बैठकर बातचीत करने लगे हैं। यह जानकारी लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही में दिल्ली में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान दी। सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से शाहरुख खान, आमिर खान समेत कई सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचे। जावेद अख्तर भी कई बार अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, इससे पहले खान की सेहत को लेकर आमिर खान ने कहा था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वे जल्द घर लौट सकते हैं। मुंबई प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुए आमिर खान ने कहा था, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं। क्योंकि वो ICU में थे, मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। मैं उनके परिवार के साथ बैठा था। मुझे अलवीरा जी हर रोज बता रही हैं कि उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं।” बता दें कि 18 फरवरी को लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई। सलीम खान लीलावत?
सलमान के पिता सलीम खान की सेहत में सुधार:जावेद अख्तर ने बताया- अब वे कुर्सी पर बैठकर बातचीत करने लगे हैं
By worldprime
On: मार्च 7, 2026 12:35 अपराह्न
---Advertisement---





