सलमान खान इन दिनों अपने करियर के अहम दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ उनकी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर भी मुहर लगा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक वामसी पैदिपल्ली के साथ एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन की है। ए. मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ के बाद यह सलमान की यह एक और बड़ी साझेदारी मानी जा रही है, जो साउथ इंडियन फिल्म मेकिंग स्टाइल से प्रभावित होगी। पिछले कुछ वर्षों में पैन-इंडिया फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है और इसी ट्रेंड के तहत यह नई फिल्म भी तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में सलमान एक दमदार और इमोशनल किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की थीम सोशल जस्टिस और वन मैन आर्मी के कॉन्सेप्ट पर है। इस प्रोजेक्ट को साउथ के बड़े निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस कर सकते हैं। एक्शन के साथ सामाजिक संदेश भी फिल्म का प्लॉट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी। इसमें सलमान एक ऐसे किरदार में दिखाई दे सकते हैं जो इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ अकेले लड़ता है और उसका सफाया करता है। फिल्म की थीम सोशल जस्टिस और वन मैन आर्मी के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड बताई जा रही है। खबर यह भी है कि इस प?
साउथ के डायरेक्टर वामसी के साथ नया प्रोजेक्ट:थ्रिलर फिल्म में एक बड़े सिंडिकेट से भिड़ेंगे सलमान, दमदार और इमोशनल होगा रोल
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 2:48 अपराह्न
---Advertisement---






