राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंग्रेजी विषय के के पात्रता जांच के लिए जारी की गई सूची में शामिल कैंडिडेट्स कल से डिटेल आवेदन फार्म भर सकेंगे। इसके लिए लास्ट डेट 23 फरवरी है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इस विषय के पदों के लिए प्रश्न पत्र-प्रथम सामान्य ज्ञान की परीक्षा 11 सितंबर तथा प्रश्न पत्र-द्वितीय अंग्रेजी की परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2025 को किया गया था। दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा में उपस्थित एवं संबंधित सेवानियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त 757 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। ये सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह चयन/वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी। कैंडिडेटस अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जाएगी। अतः ऑनलाईन आवेदन प
सीनियर टीचर अंग्रेजी भर्ती- कल से भर सकेंगे डिटेल फार्म:23 फरवरी लास्ट डेट; 757 कैंडिडेट्स की माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा पात्रता जांच
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 8:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---









