राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत संस्कृत विषय की विचारित सूची में सफल घोषित कैंडिडेट्स कल से विस्तृत आवेदन फार्म भर सकेंगे। आयोग की ओर से इसके लिए लिंक 16 फरवरी तक खोला जाएगा। विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किए गए सभी 778 अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) द्वारा ही की जाएगी। ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के बाद प्रिन्ट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिन्ट कर अपने पास संभाल कर रखना होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। इस के लिए संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचना दी जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को नहीं दी जाएगी। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उ
सीनियर टीचर भर्ती-संस्कृत, कल से भरे डिटेल फार्म:778 कैंडिडेट्स अस्थाई रूप से सफल घोषित किए; 309 पदों पर थी वैकेंसी
By worldprime
On: फ़रवरी 9, 2026 9:10 पूर्वाह्न
---Advertisement---









