क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सूरत की आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में हंगामा:वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने की आगजनी, महिला डीसीपी घायल

On: फ़रवरी 26, 2026 2:11 अपराह्न
Follow Us:
सूरत की आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में हंगामा:वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने की आगजनी, महिला डीसीपी घायल
---Advertisement---

गुजरात के सूरत में हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में गुरुवार सुबह हंगामा हो गया। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारी अचानक बिफर गए। उन्होंने 10 से ज्यादा गाड़ियों मे आग लगा दी। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया, जिसमें महिला डीसीपी घायल हो गईं। वेतन वृद्धि की मांग लेकर 5000 कर्मचारियों ने काम रोका कंपनी के बन रहे नए प्लांट में आज सुबह 5000 से ज्यादा कर्मचारी अचानक काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल की मुख्य वजह काम के घंटों में हुई बढ़ोतरी को कम करने और वेतन वृद्धि है। शुरुआत में हड़ताल शांति से हो रही थी। लेकिन अचानक कुछ कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। कंपनी में आगजनी की 3 तस्वीरें… प्लांट में भारी पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 40 से अधिक आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने हिंसा में शामिल करीब 25 मजदूरों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, कारखाने में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है और स्थिति को शांत करने के लिए कंपनी अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की कोशिश जारी है। श्रम संहिता के अधिसूचित होते ही लागू कर देंगे: एल एंड टी इस बारे में लार्सन एंड टुब्रो ने एक बयान जारी करते हुए कहा- गुजरात सरकार द्वारा श्रम संहिता की अधिसूचना लागू होते ही, हम इसके सभी नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करेंगे। फिलहाल हम सभ कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। ————— गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गोंडल में AAP नेता जिगीशा पटेल पर पथराव:कार का शीशा टूटा, सिर में चोट आने से खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया राजकोट जिले के गोंडल में आम आदमी पार्टी (AAP) की क्षेत्रीय संयुक्त सचिव जिगीशा पटेल पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। महिलाओं के एक समूह ने घोघावदार रोड पर उनकी कार को घेर लिया। एक महिला ने पत्थर उनकी कार पर दे मारा। इससे कार का कांच टूट गया और जिगीशआ के सिर पर चोट लग गई। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज:आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का एक साथ जारी होगा; पहली बार मार्च में रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज:आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का एक साथ जारी होगा; पहली बार मार्च में रिजल्ट

मायके से मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं:परिवारिक विवाद पर आंध्र हाईकोर्ट बोला निसंतान महिला का सबकुछ पिता के वारिस को मिलेगा

मायके से मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं:परिवारिक विवाद पर आंध्र हाईकोर्ट बोला- निसंतान महिला का सबकुछ पिता के वारिस को मिलेगा

अपग्रेड हो रहा शी बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे:कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी

अपग्रेड हो रहा शी-बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे:कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी

it रूल बदलेंगे निर्देश नहीं माने तो सेफ हार्बर खत्म:अब हर कंटेंट के लिए सोशल मीडिया कंपनियां ही जिम्मेदार; डेटा डिलीट नहीं कर सकेंगे

IT रूल बदलेंगे- निर्देश नहीं माने तो सेफ हार्बर खत्म:अब हर कंटेंट के लिए सोशल मीडिया कंपनियां ही जिम्मेदार; डेटा डिलीट नहीं कर सकेंगे

घरों तक जंग की आंच, दूध किराना इलाज महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कॉमर्शियल lpg की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कॉमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

घरों तक जंग की आंच, दूध किराना इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल lpg की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });