कोरियन टेक कंपनी सैमसंग अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस साल भी तीन नए मॉडल्स- गैलेक्सी S26, S26 प्लस और S26 अल्ट्रा बाजार में उतारेगी। इस बार मुख्य फोकस एडवांस AI फीचर्स, स्लिम डिजाइन और अल्ट्रा मॉडल में मिलने वाले पावरफुल ‘स्नैपड्रैगन एलीट जेन 5’ प्रोसेसर पर है। तीनों फोन एनुअल इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ में पेश किए जाएंगे। ये इवेंट 25 फरवरी को होगा। सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी S26 की शुरुआती कीमत ₹79,999 हो सकती है। वहीं, गैलेक्सी S26 प्लस ₹99,999 और सबसे प्रीमियम मॉडल गैलेक्सी S26 अल्ट्रा ₹1,29,000 की शुरुआती कीमत में आ सकते हैं। अल्ट्रा के 1TB वैरिएंट की कीमत ₹1.60 लाख तक जा सकती है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: स्लिम बॉडी और टाइटेनियम फ्रेम गैलेक्सी S26 सीरीज में इस बार डिजाइन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज एक्सपैक्टेड स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग का एनुअल इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ 25 फरवरी को होगा:200MP कैमरा और टाइटेनियम बॉडी के साथ आएगा अल्ट्रा, S26 और S26 प्लस भी पेश होंगे
By worldprime
On: फ़रवरी 11, 2026 4:55 अपराह्न
---Advertisement---











