हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर-एक्टर मीता बरोदा और मॉडल-एक्ट्रेस सोनिका सिंह के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में है। दोनों एकदूसरे पर लगातार हमलावर है और गंभीर आरोप लगा रहे है। दोनों के बीच ‘जीजा जी’ सॉन्ग और कथित समझौते को लेकर शुरू हुई तकरार में अब तीसरी एंट्री भी हो गई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा राठौर ने वीडियो जारी कर इस विवाद को अब सनसनीखेज मोड़ दे दिया है। एक ओर जहां उन्होंने एक्ट्रेस सोनिका सिंह का समर्थन किया है, वहीं सिंगर मीता बरोदा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीमा का दावा है कि काम दिलाने के बदले उनसे रिलेशन बनाने का दबाव बनाया गया था। राठौर का कहना है कि यह उस वक्त की बात है, जब वे इंडस्ट्री में नई थीं, तब मीता बरोदा के संपर्क में आई थीं। एक कार्यक्रम में काम देने के बदले उनसे पहले रिलेशन बनाने की बात कही गई। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मीता से पूरी तरह कॉन्टेक्ट खत्म कर लिया था। उधर, सोशल मीडिया पर लगाए गए इन आरोपों के बाद यह विवाद और अधिक गहराता नजर आ रहा है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं है और ना ही अभी तक इस मामले में मीता बरोदा का पक्ष सामने आया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी है सीमा राठौर सिंगर मीता बरोदा पर आरोप लगाने वाली सीमा राठौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएं?
सोशल मीडियो इन्फ्लुएंसर का सिंगर मीता पर सनसनीखेज आरोप:सीमा राठौर बोलीं- काम के बहाने होटल बुलाया, रिलेशन बनाने को कहा; एक्ट्रेस सोनिका बता चुकी गंदा आदमी
By worldprime
On: फ़रवरी 20, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---











