इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच से ही अनन्या बिड़ला ट्रेंड कर रही हैं। क्रिकेट फैंस ऑनलाइन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलॉर की ‘लकी चार्म’ कह रहे हैं तो कभी उन्हें ‘नेशनल क्रश’ बता रहे हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप के लगभग 16 हजार 6 सौ करोड़ रुपए की सबसे महंगी डील में RCB फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद से ही वो चर्चा में थीं। इस दौरान वो अपनी टीम RCB को सपोर्ट करने भी आईं। इसके बाद से ही वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। इंस्टाग्राम पर मीम और फैन पेज बनने लगे। इसी बीच इंस्टा पर अनन्या के फॉलोअर्स में 485 हजार से सीधे 2.9 मिलियन (खबर लिखने तक) का बड़ा जंप आया। अनन्यश्री उर्फ अनन्या बिड़ला बिलियनेयर इंडस्ट्रलिस्ट कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। बिड़ला ग्रुप से जुड़ी विरासत मिलने के बावजूद अनन्या ने अपनी राह खुद बनाई है, चाहे वो बिजनेस हो या फिर म्यूजिक इंडस्ट्री। अनन्या आंत्रप्रेन्योर हैं, सिंगर-लिरिसिस्ट हैं और आदित्य बिड़ला ग्रुप की लीडर होने के साथ ही मेंटल हेल्थ एडवोकेट भी हैं। स्कूल में अपना सरनेम नहीं लिखती थीं अनन्या बिड़ला परिवार में जन्मीं अनन्या की जिन्दगी घर में जितनी आसान थी, स्कूल में उतनी ही मुश्किल। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बिड़ला सरनेम के साथ उन्हें एक बड़ी लेकिन भारी पहचान मिली। ऐसे में वो स्कूल में अपना सरनेम छुपाने लगीं, ताकि किसी
स्कूल में अपना सरनेम छिपाती थीं अनन्या बिड़ला:बिजनेस-म्यूजिक स्विच करने को कपड़े बदलती हैं, स्टाफ के लिए मेंटल हेल्थ लीव; जानें प्रोफाइल
By worldprime
On: अप्रैल 5, 2026 7:41 अपराह्न
---Advertisement---





