टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग और काबिलियत के बल अपनी एक अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के लिए यह सफर आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें डिमोटिवेटिंग और नकारात्मक अनुभवों का सामना करना पड़ा था। उनके लुक को देख कर कहा जाता था कि हिरोइन नहीं बन सकती हैं। ऐसे कमेंट्स सुनकर मृणाल घर पर आकार खूब रोती थीं। कई बार तो उन्होंने ट्रेन के नीचे कूदकर सुसाइड तक करने की सोची। ऐसे समय में मृणाल के घर वालों ने बहुत सराहा दिया। एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत और समर्पण से अपने स्ट्रगल का समाना किया। उनकी मेहनत रंग लाई और आज एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। आज की सक्सेस स्टोरी में आइए, जानते हैं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के करियर और लाइफ से जुड़ी ऐसी ही कुछ और खास बातें। जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि मृणाल ठाकुर का जन्म 1अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के धुले में हुआ। उनके पिता उदय ठाकुर बैंक में कार्यरत थे, जिनकी नौकरी ट्रांसफरेबल थी। पोस्टिंग के कारण परिवार धुले से मुंबई शिफ्ट हो गया। मां वंदना ठाकुर गृहिणी हैं। परिवार में उनके एक बड़े भाई धवल ठाकुर और एक बड़ी बहन लोचन ठाकुर हैं। बहन एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में जानी जाती हैं, जबकि उनके भाई धवल ठाकुर इंजीनियर हैं और अभिनेता के रूप में काम करते हैं, खासकर जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प?
स्ट्रगल, बॉडी शेमिंग-रिजेक्शन झेलकर बनीं स्टार:लोगों ने कहा- हीरोइन नहीं बन सकती, सुसाइड के ख्याल आए, मृणाल ठाकुर बोलीं, कमजोरियों को अपनी ताकत बनाया
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





