क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

स्पेसएक्स और xAI का मर्जर, $1 ट्रिलियन की कंपनी बनी:मस्क अंतरिक्ष से चलाएंगे AI, 10 लाख ‘डेटा सेंटर सैटेलाइट्स’ लॉन्च होंगे

On: फ़रवरी 3, 2026 6:36 अपराह्न
Follow Us:
स्पेसएक्स और xai का मर्जर, $1 ट्रिलियन की कंपनी बनी:मस्क अंतरिक्ष से चलाएंगे ai, 10 लाख 'डेटा सेंटर सैटेलाइट्स' लॉन्च होंगे
---Advertisement---

दुनिया के सबसे अमीर इंसान इलॉन मस्क ने अपनी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI का विलय कर दिया है। अब रॉकेट और सैटेलाइट बनाने वाली कंपनी AI चैटबॉट ‘ग्रोक’ बनाने वाली कंपनी के साथ मिलकर काम करेगी। इस अधिग्रहण के बाद स्पेसएक्स अब सिर्फ अंतरिक्ष और डिफेंस की ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे ताकतवर AI कंपनियों में भी शामिल हो गई है। मस्क ने कहा कि यह सिर्फ एक नया अध्याय नहीं है, बल्कि स्पेसएक्स और xAI के मिशन की एक नई किताब है। 90 लाख करोड़ रुपए पहुंची स्पेसएक्स की वैल्यूएशन धरती पर बिजली की कमी, अंतरिक्ष ही विकल्प AI में अभी जो तरक्की हो रही है, वह जमीन पर बने बड़े डेटा सेंटर्स पर टिकी है। इन्हें चलाने के लिए बहुत ज्यादा बिजली और कूलिंग की जरूरत पड़ती है। इसका पर्यावरण पर भी असर होता है। दुनिया भर में AI के लिए बिजली की जितनी मांग है, उसे जमीन पर मौजूद समाधानों से पूरा करना संभव नहीं है। लंबे समय के हिसाब से देखें, तो स्पेस बेस्ड AI ही आगे बढ़ने का इकलौता रास्ता है। स्पेस में बनेंगे डेटा सेंटर इलॉन मस्क ने कहा- मेरा अनुमान है कि अगले 2 से 3 साल के भीतर, AI कंप्यूटिंग करने का सबसे सस्ता तरीका अंतरिक्ष ही होगा। कम लागत की वजह से नई कंपनियां अपने AI मॉडल्स को ट्रेन करने और डेटा प्रोसेस करने में बहुत आगे निकल जाएंगी। इससे फिजिक्स को समझने और मानवता के फायदे के लिए नई तकनीकों के आविष्कार में तेजी आएगी। यह विलय ऐसे समय में हुआ है जब पिछले हफ्ते ही SpaceX ने FCC के पास आवेदन किया था। कंपनी पृथ्वी की कक्षा में 10 लाख ‘डेटा सेंटर सैटेलाइट्स’ लॉन्च करने की मंजूरी चाहती है। 9 मार्च 2023 को एलन मस्क ने बनाई थी कंपनी xAI के बारे में पहली जानकारी अप्रैल 2023 में सामने आई थी। तब द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया था कि इलॉन मस्क ने 9 मार्च 2023 को xAI नाम की नई कंपनी बनाई है। अमेरिका के टेक्सास शहर के नेवादा में कंपनी का हेडक्वॉर्टर है और मस्क इसके एकमात्र लिस्टेड डायरेक्टर हैं। मस्क के फैमिली ऑफिस के डायरेक्टर जेरेड बिर्चेल को कंपनी का सेक्रेटरी बनाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });