क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हजारीबाग में हाथियों ने 6 लोगों की ली जान:घर में सो रहे लोगों पर झुंड ने किया हमला, मृतकों में एक साल का बच्चा भी

On: फ़रवरी 13, 2026 8:34 पूर्वाह्न
Follow Us:
हजारीबाग में हाथियों ने 6 लोगों की ली जान:घर में सो रहे लोगों पर झुंड ने किया हमला, मृतकों में एक साल का बच्चा भी
---Advertisement---

हजारीबाग में गुरुवार की देर रात हाथियों के झुंड ने 6 लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में एक साल बच्चे से ले कर 11 साल के ऊपर तक के लोग शामिल है। घटना अंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव की है। मरने वालों में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3 माह) शामिल है। घटना के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। मृतकों में सूरज राम, सविता देवी, अनुराग राम और संजना कुमारी एक ही परिवार के हैं। पहले देखिए घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें… एक घर के गेट को भी उखाड़ दिया घटना लगभग रात्रि के एक से 1:30 के बीच की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पांच की संख्या में पहुंचे हाथियों ने उत्पात मचाया। एक घर के गेट को भी उखाड़ दिया और अंदर घुसकर लोगों को कुचला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों का विचरण लगातार बढ़ रहा है, जिससे खतरा बना रहता है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को जल्द मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड एक माह पहले से विचरण कर रहा था। इसे लेकर वन विभाग लोगों को समय-समय पर अलर्ट भी कर रहा था। घटना की पुष्टि करते हुए डीएफओ पूर्वी वन प्रमंडल विकास कुमार उज्ज्वल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा वन विभाग मृतक के परिवार के साथ खड़ा है। खिड़की से कूद बचाई जान: रोहित राम इधर, हाथी के हमले में बचे रोहित राम ने बताया कि रात में पहले हाथियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। मैं और मेरे पिता बाहर निकले तो एक हाथी को सामने देखा। मैंने तुरंत पिताजी को घर के अंदर जाने के लिए कहा। इसी दौरान हाथी ने मुझे अपनी चपेट में लेने का प्रयास किया। घर के अंदर रखी कढ़ाही से मैंने उसे मारा तो वो यहां हट गया। इसके बाद मैं खिड़की से कूदकर दूसरे रास्ते से बाहर भागा और शोर मचाया और कुछ लोगों को नींद से जगाया। इसी बीच कुल पांच हाथियों को देखा। गोमिया में 5 को कुचला था बताते चलें कि क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। रामगढ़ और हजारीबाग के गोमिया प्रखंड में हाथियों के झुंड अक्सर उत्पात मचा रहे हैं और कई लोगों की जान ले चुके हैं। कुछ दिन पहले ही गोमिया प्रखंड में हाथियों के हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी। ————————— यह भी खबर पढ़िए चाईबासा में दंतैल हाथी का आतंक, 22 लोगों की मौत:तीन दिन से ड्रोन भी ट्रैक नहीं कर पा रहा, ग्रामीण रात में जाग पहरेदारी करने को मजबूर पश्चिमी सिंहभूम जिले और ओडिशा सीमा से सटे इलाकों में एक दंतैल हाथी (दो दांत वाला हाथी) का आतंक पिछले 11 दिनों से जारी है। इस हाथी के हमलों में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई ग्रामीण घायल हुए हैं। झारखंड और ओडिशा की संयुक्त वन विभाग टीम, विशेषज्ञों और ड्रोन कैमरों के बावजूद सोमवार को तीसरे दिन भी हाथी की सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मझगांव प्रखंड के बेनीसागर इलाके में दंतैल हाथी लगभग 12 घंटे तक एक ही स्थान पर रहा था। इसके बाद से उनका लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });