पंजाबी रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह ने दूसरे सिंगर्स पर कमेंट कर फिर विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली के IGI स्टेडियम में माय स्टोरी वर्ल्ड टूर के इंडियन चैप्टर में संडे नाइट के दौरान हनी सिंह ने ये कमेंट किया। हनी सिंह ने कहा- यो यो हनी सिंह का शो होता है सुपरहिट, बाकियों का जेन जी (Gen Z) की लैंग्वेज में सिक्स-सेवन (6-7) है। इस दौरान हनी सिंह ने 6-7 सेवन बोलते हुए आवाज की टोन भी बदली और इशारे भी किए। जिसके बाद फैंस इसे पंजाबी सिंगर करण औजला से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, हनी सिंह ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन अब इंस्टाग्राम पर औजला और हनी सिंह के फैंस एक-दूसरे पर कमेंटबाजी कर रहे हैं। कुछ फैंस बचाव भी कर रहे हैं कि हनी सिंह ने ये बात करण औजला नहीं, बल्कि रैपर बादशाह के लिए कही है। करण औजला भी इन दिनों टूर पर हैं। शनिवार को ही उन्होंने मोहाली में शो किया था। जिसके बाद फैंस ज्यादा संभावना करण औजला से ही जोड़ रहे हैं। हालांकि, औजला का इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। हनी सिंह के बयान के 2 मतलब निकाले जा रहे हनी और औजला का विवाद क्यों शुरू हुआ हनी सिंह ने कमबैक के बाद कई इंटरव्यू दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि आज के पंजाबी कलाकार उनके बनाए रास्ते पर चल रहे हैं। हनी सिंह ने एक बार यह तक कह दिया कि वह आजकल के गानों को बहुत ज्यादा नहीं सुनते। उन्हें लगता है कि म्यूजिक का लेवल गिर ?
हनी सिंह ने फिर विवाद खड़ा किया:बोले- मेरा शो सुपरहिट, बाकियों का जैन-जी लैंग्वेज में 6-7; फैंस बोले- करण औजला को टारगेट किया
By worldprime
On: मार्च 16, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





