बेमेतरा।छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने हनुमान जयंती के दौरान हुए युवक की हत्या के मामले का खुलासा किया है। जिसमें नाबालिग को गिरफ्तार किया है। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 अप्रैल को आयोजित रैली के दौरान अमन ध्रुव 24 वर्ष पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया था। जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद बेमेतरा पुलिस द्वारा जांच टीम गठित किया गया। जिसमें संदेही से पूछताछ में जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। The post हनुमान जयंती पर युवक की हत्या का खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार appeared first on News Today Chhattisgarh.
हनुमान जयंती पर युवक की हत्या का खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार
By worldprime
On: अप्रैल 11, 2026 2:13 अपराह्न
---Advertisement---







