फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट सीमा सजदेह और सोहेल खान का भले ही कुछ साल पहले तलाक हो चुका हो, लेकिन आज भी सीमा खान परिवार का अहम हिस्सा हैं। करीब दो दशकों तक शादीशुदा रहने के बाद आपसी मतभेदों के चलते दोनों अलग हुए, लेकिन इस पूरे दौर में खान परिवार ने सीमा का पूरा साथ दिया। हाल ही में सीमा सजदेह उषा काकड़े प्रोडक्शंस के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। यहां पर उन्होंने अपने मुश्किल समय को याद किया। साथ ही उन्होंने बताया कि न सिर्फ सलमान खान बल्कि पूरा खान परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा। जब पॉडकास्ट की होस्ट ने सीमा से पूछा कि क्या तलाक के दौरान सलमान ने उन्हें सपोर्ट किया था? इसके जवाब में सीमा ने कहा- “सलमान ने मुझसे कहा था, तुम लोग साथ रहो या अलग हो जाओ, लेकिन तुम हमेशा इन बच्चों की मां रहोगी। यह बात मेरे दिल में बस गई।” सीमा आगे बताती हैं कि परिवार का सपोर्ट सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं था। उन्होंने कहा- “जब सोहेल और मेरे बीच झगड़े होते थे, तब भी कई बार परिवार मेरे पक्ष में खड़ा रहता था। आज भी वे बच्चों की जिम्मेदारी में मेरी मदद करते हैं। योहान अब टीनएजर है और अगर कभी मुझे उसे लेकर मदद चाहिए होती है, तो मैं बिना झिझक सोहेल की बहन या भाई के पास जा सकती हूं।” तलाक के बाद सोहेल के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए सीमा ने माना कि शुरुआती समय भावनात्मक रूप से बेहद क?
हम साथ-साथ हैं फिल्म के जैसा है खान परिवार:सोहेल की एक्स वाइफ सीमा सजदेह बोलीं- मुश्किल दौर में सलमान ने साथ दिया
By worldprime
On: जनवरी 25, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---











