क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हरियाणवी युवक बोला- कतर में मिसाइल दागी जा रही,VIDEO:ऐसा मंजर पहली बार देखा, प्रशासन ने कई युवक रेस्क्यू किए; ईरान में मेडिकल के 2 स्टूडेंट फंसे

On: मार्च 1, 2026 7:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
हरियाणवी युवक बोला कतर में मिसाइल दागी जा रही,video:ऐसा मंजर पहली बार देखा, प्रशासन ने कई युवक रेस्क्यू किए; ईरान में मेडिकल के 2 स्टूडेंट फंसे
---Advertisement---

इजराइल- ईरान हमले के बीच कतर में कई हरियाणवी युवक फंस गए हैं। रोहतक के मायना गांव के रहने वाले एक युवक ने वीडियो जारी कर कहा- आसमान से मिसाइल दागी जा रही है। जिससे कतर के हालात काफी खराब हो रहे हैं। पहली बार ऐसा खतरनाक मंजर देखा है। मिडिल ईस्ट के कई देशों में हरियाणवी युवक फंसे हुए हैं। कतर प्रशासन ने पानीपत, सोनीपत, अंबाला के 6-7 युवकों को रेस्क्यू कर एक होटल में ठहराया है। इसके अलावा नूंह जिले के 2 स्टूडेंट ईरान में फंस गए। दोनों वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। परिजनों के अनुसार, बच्चों ने बताया कि रात से धमाकों की तेज आवाज आ रही है। 3 पॉइंट में पढ़िए…काला मायने ने क्या बताया परिवार से कुछ देर पहले हुई बात काला मायना ने बताया कि रविवार सुबह ही उनकी परिवार से बातचीत हुई है। अभी सब कुछ ठीक है। यहां फंसे सभी लोगों की परिवार से बात हुई है। काला ने बताया कि वह पिछले 15 साल से कतर और मिडिल ईस्ट के देशों में काम के सिलसिले से आते-जाते रहते हैं। पिछले 3 साल से दोहा में ही लगातार एक-एक महीना गुजारा है, लेकिन ऐसी हालत पहली बार देखी है। काला कतर सरकार के अंडर ऑयल और गैस फील्ड में तेल के कुएं पर काम करते हैं। वीडियो में दिखा आसमान से गुजर रही मिसाइल काला मायना ने वीडियो शेयर करते हुए आसमान से लगातार मिसाइले गुजर रही है। वह जिस स्थान पर रह रहे हैं, उसके आसपास भी मिसाइल आकर गिर रही है। वहां के प्रशासन का कहना है कि ईरान की तरफ से ये हमला किया गया है। ईरान में फंसे मेडिकल स्टूडेंट नूंह के गांव रायपुरी निवासी जिया उर रहमान करीब तीन साल पहले ईरान में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे। पिता शमशुद्दीन ने बताया कि बेटा 17 जनवरी को घर आया था। इसके बाद कुछ दिन यहां रहकर 10 फरवरी को वापस लौट गया था। भारतीय समयानुसार कल दोपहर 12 बजे उन्होंने बेटे से आखिरी बार बात की थी। जिया ने बताया था कि आसपास धमाकों की आवाज आ रही है। वहीं इसके साथ नूंह के ही बिसरू गांव के फहद भी ईरान में फंसे हैं। फहद भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। —————— यह खबर भी पढ़ें… नूंह के दो MBBS छात्र ईरान में फंसे: बेटे की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित; पिता बोले- सरकार मदद पहुंचाए ईरान और इजरायल के बीच गहराते सैन्य तनाव और धमाकों की खबरों ने हरियाणा के नूंह जिले में रह रहे परिवारों की रातों की नींद उड़ा दी है। नूंह के गांव रायपुरी निवासी शमशुद्दीन का परिवार अपने बेटे जियार रहमान की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। (पूरी खबर पढें)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान पाकिस्तान में फिर संघर्ष, 1 की मौत, 12 घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान- पाकिस्तान में फिर संघर्ष, 1 की मौत, 12 घायल

तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी धुरंधर 2:महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1350 करोड़, आमिर की दंगल को भी कर सकती है पीछे

तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी धुरंधर 2:महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1350 करोड़, आमिर की दंगल को भी कर सकती है पीछे

लश्कर ए तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट:दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट:दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था

rahane vs australia: ग्रीन क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? रहाणे ने उठाए सवाल; अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

Rahane vs Australia: ग्रीन क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? रहाणे ने उठाए सवाल; अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

psl में एक और विवाद: रात में चार मेहमानों को अपने होटल रूम तक क्यों ले गए शाहीन रजा? टूटे नियम, हुई बड़ी चूक!

PSL में एक और विवाद: रात में चार मेहमानों को अपने होटल रूम तक क्यों ले गए शाहीन-रजा? टूटे नियम, हुई बड़ी चूक!

40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं:बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा हमारा परिवार बड़ा हो गया है

40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं:बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा- हमारा परिवार बड़ा हो गया है

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });