हरियाणवी लोक गीत ‘टटीरी’ को अब सिंगरों ने नए वर्जन में गाकर बॉलीवुड रैपर बादशाह को जवाब दिया है। यूट्यूब से हटाए गए बादशाह के टटीरी सॉन्ग में उनके साथ काम करने वाली सिमरन जागलान में भी इसे अब नए ढंग में पेश किया है। इस सॉन्ग में सिमरन के साथ उनके पिता कर्मबीर फौजी ने रैप की है। कर्मबीर फौजी ने रैप में कहा- जहां बीरो का शर्माना हो और मर्यादा में गाना हो, न आवै कदे उल्हाना हो, ऐसा मेरा हरियाणा हो। इसके साथ ही कैथल की रहने वाली सिंगर सुदेश ने भी टटीरी के पुराने वर्जन में लिरिक्स जोड़े हैं। उन्होंने बादशाह को संबोधित करते हुए कहा… आज्या तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी, ऐसी ना थी, जैसी तनै गाई रै टटीरी। बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। रिलीज के बाद से ही हरियाणा के कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। हरियाणा महिला आयोग ने भी बादशाह को समन भेजकर 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। कर्मवीर फौजी ने बेटी सिमरन के साथ गाया ‘पानी आली पानी पिया दे’ फेम सिंगर कर्मबीर फौजी ने नए वर्जन में ‘बोली ए टटीरी’ नाम से सॉन्ग रिलीज किया है। इस गीत में उनकी बेटी सिमरन जागलान ने फीमेल वोकल दिया है। सॉन्ग की वीडियो में सिमरन बुजुर्ग महिलाओं के बीच बैठकर हरियाणवी अंदाज में गीत गाती नजर आ रही है। महिलाओं भी गीत सुनकर तालियां बजाती दिख रही है। इसमें कर्मबीर ने रै?
हरियाणवी सिंगर ने गाया- ऐसी ना थी,जैसी तनै बनाई ‘टटीरी’:बादशाह का नाम लेकर ‘तेरे घर में बहन-बेटी ना’ लिरिक्स गाए; सिमरन का न्यू सॉन्ग रिलीज
By worldprime
On: मार्च 12, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





