क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हरियाणा राज्यसभा चुनाव, अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी कांग्रेस:13 को चंडीगढ़ में लंच, हिमाचल में होगा खास डिनर; CM सुक्खू ने दी सहमति

On: मार्च 12, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
हरियाणा राज्यसभा चुनाव, अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी कांग्रेस:13 को चंडीगढ़ में लंच, हिमाचल में होगा खास डिनर; cm सुक्खू ने दी सहमति
---Advertisement---

राज्यसभा चुनाव में वोटों की टूट-फूट रोकने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ाबंदी करेगी। 13 मार्च को चंडीगढ़ में सभी विधायकों का लंच रखा गया है। इसके बाद विधायकों को एक साथ लग्जरी बसों में हिमाचल ले जाया जा सकता है, जहां उनके लिए डिनर का इंतजाम किया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू मेजबानी को तैयार हैं। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार कह रहे हैं कि पार्टी के विधायक कहीं नहीं जाएंगे। सब एकजुट हैं। बावजूद इसके केंद्रीय नेतृत्व किसी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी साथ रहेंगे। केंद्र से भी पर्यवेक्षक भेजने की तैयारी है। अभी नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। दूसरी तरफ, BJP पहले ही गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी को चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बना चुकी है। संघवी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पार्टी के सभी विधायकों को 14 से 16 मार्च तक चंडीगढ़ में रहने की हिदायत दी गई है। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। 4 कारणों से सतर्क हुई कांग्रेस हाईकमान बीमार इलियास पर संशय, विज आ सकते हैं वोट डालने 37 विधायकों वाली कांग्रेस के पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बजट सत्र में सदन में नहीं आए। उनके वोट डालने आने पर संशय है। दूसरी तरफ अंबाला कैंट से भाजपा विधायक एवं मंत्री अनिल विज के भी दोनों पैरों में फैक्चर है। वो एक माह के बेड रेस्ट पर हैं और बजट सत्र में नहीं आए। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक विज वोटिंग के दिन आ सकते हैं। अब पढ़िए…चुनाव पर क्या बोले दिग्गज नहीं चलेगी बीजेपी की रणनीति: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की कोई भी रणनीति सफल नहीं होगी। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और कोई भी विधायक पार्टी लाइन से अलग नहीं जाएगा। नांदल से जोड़ा हुड्डा का नाम: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि ऐसा भी तो हो सकता है कि भूपेंद्र हुड्डा ने ही सतीश नांदल को खड़ा किया हो। वो हाईकमान को सबक सिखाना चाह रहे हों। INLD वोटिंग के दिन खोलेगी पत्ते: 2 विधायकों वाली INLD के चीफ अभय सिंह चौटाला बोले- ‘पार्टी ने डिसाइड किया है कि मैं जो फैसला लूगां, उसी को मानेंगे। मुझे अभी बहुत सारे लोगों से बात करनी है। INLD वोटिंग के दिन ही अपने पत्ते खोलेगी। ————— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने बदली रणनीति: विधायकों की शिफ्टिंग 3 दिन टाली; CLP में विनेश फोगाट सहित 5 MLA नहीं पहुंचे हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग से डरी कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। पार्टी ने अब विधायकों की शिफ्टिंग की 3 दिन टाल दी है। इस फैसले के लिए 13 मार्च को फिर डिनर पार्टी दी गई है, इसमें तय होगा कि विधायकों को शिफ्ट किया जाए या नहीं। (पूरी खबर पढ़ें)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेंगलुरु में प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्रा को प्रपोज किया:लड़की ने चप्पल से पीटा, कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स ने भी घेरकर मारपीट की

बेंगलुरु में प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्रा को प्रपोज किया:लड़की ने चप्पल से पीटा, कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स ने भी घेरकर मारपीट की

कश्मीर में लश्कर के भर्ती मॉड्यूल का खुलासा:पाकिस्तान बांग्लादेश से चल रहा था नेटवर्क; 3 महीने ट्रेनिंग में मशीन गन और ak 47 चलाना सीखते थे आतंकी

कश्मीर में लश्कर के भर्ती मॉड्यूल का खुलासा:पाकिस्तान-बांग्लादेश से चल रहा था नेटवर्क; 3 महीने ट्रेनिंग में मशीन गन और AK-47 चलाना सीखते थे आतंकी

आज की सरकारी नौकरी:महाराष्ट्र में 571 पदों पर निकली भर्ती; बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 वैकेंसी, भारत सरकार टकसाल में 94 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी:महाराष्ट्र में 571 पदों पर निकली भर्ती; बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 वैकेंसी, भारत सरकार टकसाल में 94 ओपनिंग्स

मध्यप्रदेश cm के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें:30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग, छिंदवाड़ा के सिमरिया में हादसा

मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें:30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग, छिंदवाड़ा के सिमरिया में हादसा

cg weather update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन अंधड़ बारिश का अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

durg breaking: कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 महीने तक बंद, आने जाने वालों के लिए बदलें रास्ते…

Durg Breaking: कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 महीने तक बंद, आने-जाने वालों के लिए बदलें रास्ते…

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });