क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हाईकोर्ट का कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक से इनकार:उन्नाव रेप पीड़ित के पिता की कस्टोडियल डेथ में 10 साल की सजा हुई है

On: जनवरी 19, 2026 2:56 अपराह्न
Follow Us:
हाईकोर्ट का कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक से इनकार:उन्नाव रेप पीड़ित के पिता की कस्टोडियल डेथ में 10 साल की सजा हुई है
---Advertisement---

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। उसे उन्नाव रेप पीड़ित के पिता की पुलिस हिरासत में मौत मामले में ट्रायल कोर्ट ने 113 साल के कठोर कारावास और 10 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की हिरासत में मौत के मामले में कोई नरमी नहीं बरती जा सकती। सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर और पांच अन्य लोगों को भी 10 साल की जेल की सजा दी गई थी। इसी फैसले के खिलाफ सेंगर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सेंगर ने दलील दी थी कि वह इस केस में करीब 9 साल जेल में रह चुका है और अब सिर्फ 11 महीने की सजा बाकी है। पीड़ित की ओर से वकील महमूद प्राचा ने जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि सेंगर को जमानत मिलने से पीड़ित और उसके परिवार को खतरा है। इससे पहले 23 दिसंबर को उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने बेल दे दी थी। इसका विरोध हुआ था, पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए थे। दिल्ली हाईकोर्ट के सामने धरना दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। अब पूरा मामला समझ लीजिए… उन्नाव रेप पीड़ित के पिता को 2018 में हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में उनकी हालत बिगड़ गई थी और बाद में उनकी मौत हो गई थी। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया था कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है, बल्कि साजिश के तहत की गई कस्टोडियल डेथ थी। आरोप था कि सेंगर के प्रभाव और दबाव में पीड़ित के पिता को प्रताड़ित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंपी गई। CBI ने सेंगर और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। लंबी सुनवाई के बाद निचली अदालत ने सेंगर को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इसे निलंबित करने के लिए सेंगर हाईकोर्ट पहुंचे थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि मामला बहुत गंभीर है। इसमें प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा कानून का दुरुपयोग किया गया। कोर्ट ने पीड़ित और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए कठोर रुख अपनाने की आवश्यकता जताई। कोर्ट ने कहा कि सजा निलंबन का आधार काफी नहीं है, इसलिए सेंगर को राहत नहीं दी जा सकती। सेंगर को हाईकोर्ट से जमानत, मां के साथ पीड़िता धरने पर बैठ गई थी पिछले महीने कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने चार शर्तों के साथ बेल दी थी। फैसले के खिलाफ रेप पीड़िता, उसकी मां और एक्टिविस्ट योगिता भयाना इंडिया गेट के सामने धरने पर बैठ गई थीं। आधी रात पुलिस इंडिया गेट पहुंची और उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इस पर नोकझोंक और बहस हुई थी। आखिरकार तीनों को जबरन इंडिया गेट से हटा दिया गया था। रेप पीड़िता ने कहा था- देश की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी, अगर रेप के आरोपियों को बरी कर दिया जाएगा। मैं हाईकोर्ट गई थी। जजमेंट था। मुझे उस जजमेंट को सुनकर बहुत दुख हुआ। लगा कि मैं सुसाइड कर लूं। मेरे दो मासूम बच्चे हैं, पति हैं, मेरा परिवार है, मेरा भाई है। इन सबके बारे में सोचकर लगा कि अगर मैं नहीं रहूंगी तो मेरा परिवार असुरक्षित हो जाएगा। मेरे परिवार के पास सुरक्षा भी नहीं है। दरअसल, जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने सेंगर की सजा को अपील पर सुनवाई पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया था। कोर्ट ने सेंगर को 15 लाख रुपए के निजी मुचलके पर सशर्त रिहा करने का आदेश दिया था। 4 शर्तें लगाईं थी- पीड़ित से 5 किमी दूर रहना होगा। हर सोमवार को पुलिस को रिपोर्ट करना होगा। देश नहीं छोड़ सकते और एक भी शर्त तोड़ी तो बेल रद्द कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, CJI ने कहा था- जज से भी गलती हो सकती है जमानत के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा दी। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच दोनों पक्षों की करीब 40 मिनट तक दलीलें सुनी थीं। CJI ने कहा था- हाईकोर्ट के जिन जजों ने सजा सस्पेंड की, वे बेहतरीन जजों में गिने जाते हैं, लेकिन गलती किसी से भी हो सकती है। सेंगर की बेटी ने दिल्ली में लगाई थी न्याय महापंचायत इस बीच 11 जनवरी को सेंगर के समर्थन में जंतर-मंतर पर न्याय महापंचायत आयोजित हुई थी। इसमें उनकी बेटी और सुप्रीम कोर्ट की वकील ऐश्वर्या सिंह की अपील पर हजारों लोग जुटे थे। प्रदर्शनकारियों ने ‘कुलदीप सेंगर को न्याय दो’ और ‘न्याय करो’ जैसे नारे लगाए थे। यूपी समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। धरने में क्षत्रिय करणी सेना का भी बैनर देखा गया था। लोगों ने आरोप लगाया कि सेंगर को राजनीतिक द्वेष और साजिश के तहत फंसाया गया है और उन्हें निष्पक्ष न्याय नहीं मिला, इसलिए उन्होंने मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच और झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सिंह ने एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर लोगों से 11 जनवरी को दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपने पिता के लिए न्याय की आवाज उठाने की अपील की थी। 4 पॉइंट में जानिए उन्नाव गैंगरेप केस… ————————— ये खबर भी पढ़िए शंकराचार्य के समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, VIDEO:पुलिसवालों को धक्का दिया, लाखों की भीड़ की तरफ बढ़े; फोर्स ने रोका तो बवाल प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की रथ यात्रा के दौरान हुए बवाल का CCTV सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाई थी। इसी दौरान शंकराचार्य के समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकलना शुरू कर दिया। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखें वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });