कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। हाईकमान ने 5 राज्यों में 6 उम्मीदवारों के साथ उनके नाम की भी घोषणा की है। वह अभी कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अनुराग शर्मा आज ही विधानसभा में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेक्रेटरी के पास नामांकन भरेंगे। इससे पहले सीएम सुक्खू विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग लेंगे। अनुराग शर्मा सीएम सुक्खू के करीबी रहे हैं। वह अभी इंटरनेशनल बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप का आयोजन करती है। इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा बता दें कि BJP की मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का 6 साल का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। लिहाजा इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने हैं। कल इनकी छंटनी होगी। जरूरत पड़ी तो 16 मार्च को वोटिंग होगी। फिलहाल बीजेपी ने अब तक प्रत्याशी उतारने को लेकर फैसला नहीं किया, क्योंकि बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कह चुके हैं कि बीजेपी छेड़खानी के मूड में नहीं है। कैंडिडेट की लिस्ट… कांग्रेस के पास बहुमत से 5 विधायक ज्यादा हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 68 विधायकों वाली विधानसभा में 40 विधायक हैं जो कि पूर्ण बहुमत से 5 विधायक ज्यादा है। वहीं, विपक्षी भाजपा के पास 28 विधायक हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
हिमाचल से कांग्रेस राज्यसभा कैंडिडेट का ऐलान:कांगड़ा जिले के अध्यक्ष को मैदान में उतारा; CM सुक्खू की मौजूदगी में आज नामांकन भरेंगे
By worldprime
On: मार्च 5, 2026 6:06 पूर्वाह्न
---Advertisement---






