मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल कांकेर- कांकेर जिले में नाथिया नवागांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हादसा हुआ है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शादी से लौट रहा था परिवार। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जिससे घटना और भी दुखद हो गई। हादसे में घायल तीनों लोगों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है । The post 2 कारें भिड़ीं, 6 लोगों की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार appeared first on News Today Chhattisgarh.
2 कारें भिड़ीं, 6 लोगों की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार
By worldprime
On: अप्रैल 11, 2026 2:24 अपराह्न
---Advertisement---









