क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

5 कुत्तों ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला:शरीर के हर हिस्से पर काटा, पिता ने छुड़वाया; जालंधर में मां संग खेत पर गया था

On: फ़रवरी 27, 2026 4:48 अपराह्न
Follow Us:
5 कुत्तों ने बच्चे को नोच नोचकर मार डाला:शरीर के हर हिस्से पर काटा, पिता ने छुड़वाया; जालंधर में मां संग खेत पर गया था
---Advertisement---

जालंधर में 5 कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। वह अपनी मां के साथ खेत पर पिता को खाना देने गया था। जहां बच्चा शौच के लिए खेत में चला गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने उसके सिर पर सबसे ज्यादा नोचा, इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी काट लिया। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता भागे और बेटे को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद वे तुरंत ही बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 6 वर्षीय इतवारी के नाम से हुई, जो सुल्तानपुर लोधी, गिला गाखला में माता-पिता के साथ रहता था। जबकि परिवार मूलरूप से यूपी के बहराइच जिले का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बच्चे की मौत से पहले की PHOTOS… मां के साथ पिता को खाना देने गया था बेटा मृतक बच्चे के पिता मुनेजर ने बताया कि वह खेतों में आलू की बुआई कर रहे थे। दोपहर में पत्नी के साथ बेटा खाना देने के लिए आया था। जिसके बाद बेटे ने शौच जाने के लिए कहा और और वह खेत में चला गया, वहां पर बेटे पर 5 से 6 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने उसके शरीर के हर अंग पर काटा, बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर भागे और बेटे को कुत्तों के चंगुल से बचाया। बच्चा खून से लथपथ था और बेहोश हो गया था। गंभीर हालत में बेटे को तुरंत इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिवार का इकलौता बेटा था बच्चा बच्चे के चाचा ने बताया कि हम लोग खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान हम खाना खाने के लिए चले गए और बच्चा शौच के लिए खेत में चला गया। जहां उसे कुत्तों ने घेर लिया और नोच दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुन उसे कुत्तों से छुड़वाया और सुल्तानपुर लोधी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चा माता-पिता की इकलौती संतान था। ************* ये खबर भी पढ़ें: मोहाली में ढाई साल के बच्चे को कुत्ते ने नोचा: खेलते वक्त जमीन पर गिराया, गाल फटा; 9 टांके लगे; अंबाला से चंडीगढ़ रेफर पंजाब के मोहाली में मंगलवार को ढाई साल के बच्चे पर खेलते वक्त कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर दांत गड़ा दिए। जिससे उसका गाल बुरी तरह फट गया और खून बहने लगा। परिजन तुरंत बच्चे को अंबाला के सरकारी अस्पताल में ले आए। जहां उसके मुंह पर 9 टांके लगाए और फिर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अब बच्चे का इलाज PGI में चल रहा है। घटना गांव जोधपुर में सुबह करीब 11 बजे सामने आई। बच्चे की पहचान वैभव के रूप में हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });