देहरादून के यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम UK07 राइडर अनुराग डोभाल की पर्सनल लाइफ इन दिनों उनके ही लेटेस्ट वीडियो के बाद चर्चा में है। करीब 7 मिलियन सब्सक्राइबर वाले अनुराग ने अपनी एक फैन रितिका चौहान से करीब चार साल के रिश्ते के बाद 2025 में शादी की थी। अनुराग के मुताबिक वह रितिका को 2021 से पहले से जानते थे। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। लेकिन अनुराग का कहना है कि यह फैसला आसान नहीं था। वह बताते हैं कि यह इंटरकास्ट मैरिज थी- वह ब्राह्मण परिवार से हैं और रितिका राजपूत परिवार से आती हैं। जिस वजह से घर में लंबे समय तक कलेश चलता रहा। अब अनुराग का कहना है कि जिस रिश्ते के लिए उन्होंने परिवार से लड़ाई लड़ी, वही ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई। वीडियो में उन्होंने अपनी मां-पिता, भाई और भाई की गर्लफ्रेंड को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 2021 से पहले शुरू हुई थी बातचीत अनुराग बताते हैं कि रितिका चौहान पहले उनकी फैन थीं। सोशल मीडिया पर वह उन्हें लगातार मैसेज करती थीं। वीडियो में अनुराग कहते हैं कि शुरुआत में उन्होंने इन मैसेज का जवाब नहीं दिया, लेकिन एक दिन उन्होंने जवाब दिया और वहीं से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर रिश्ता गहरा होता गया। अनुराग ?
7 मिलियन फॉलोअर, फैन से प्यार और फिर अकेलापन:UK07 राइडर ने शादी के बाद पैरेंट्स को छोड़ा, अब पत्नी भी साथ नहीं, बोले- सब मौत के जिम्मेदार
By worldprime
On: मार्च 6, 2026 9:56 पूर्वाह्न
---Advertisement---





