18 साल की पैरा आर्चर पायल नाग ने पहले ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वे दुनिया की पहली क्वाड्रपल एम्प्युटी आर्चर हैं यानी बिना हाथ और पैर की आर्चर पायल मुंह से पकड़कर धनुष चलाती हैं। मुंह से पेंटिंग के लिए वायरल हुईं पायल अब आर्चरी में नए रिकॉर्ड बना रही हैं। जानते हैं उनके जुनून और जज्बे की पूरी कहानी… 4 अप्रैल को पायल ने बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में अपनी आइडल वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को 139-136 से हराकर गोल्ड जीता और वर्ल्ड चैंपियन बनीं। अपने पहले ही नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में गोल्ड जीतने वाली पायल का तीरंदाजी में निशाना जितनी आसानी से लगता है, तीरंदाजी तक का उनका सफर उतना ही मुश्किल रहा है। बचपन में हुए हादसे में दोनों हाथ-पैर गंवाए अप्रैल 2015 की बात है। माता-पिता काम पर थे। तीसरी क्लास में पढ़ रही पायल जब रायपुर में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर छोटे भाई के साथ खेल रही थीं, तभी एक 11 हजार वोल्ट के तार पर उनका पैर पड़ गया। इलेक्ट्रिक शॉक से वे बुरी तरह झुलस गईं। डॉक्टर्स को उनकी जान बचाने के लिए उनके दोनों हाथ और पैर काटने पड़े। मां ने मुंह में पेन पकड़ाकर कहा, ‘अब यही तुम्हारा हाथ है’ हादसे के पांच महीने बाद परिवार वापस अपने गांव जमुनाबहाल, ओडिशा लौटा। पड़ोसियों और रिश्तेदा
8 की उम्र में हाथ-पैर खोए, रिश्तेदारों ने कहा-‘मार दो’:मुंह से पेंटिंग बनाकर वायरल हुईं, अब आर्चरी में चैंपियन; जानें पायल नाग की प्रोफाइल
By worldprime
On: अप्रैल 7, 2026 7:25 अपराह्न
---Advertisement---






