कालीचरण, कर्ज, हीरो, कर्मा और राम लखन जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर सुभाष घई आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुभाष घई ने अपने जन्मदिन के मौके पर दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि 83 साल की उम्र में अब वे अपनी सेहत, आध्यात्मिकता, आचरण, परिवार, समाज और देशहित के लिए जितना संभव हो सके, उतना काम करेंगे। सवाल: बचपन में आपका जन्मदिन कैसे मनाया जाता था और उससे जुड़ी कोई खास यादें हैं? जवाब: बचपन में चार दोस्त आ गए, बत्ती जल गई और केक कट गया, इसी में खुश हो जाता था। एक जमाने में फैमिली साथ जन्मदिन मनाता था, लेकिन संघर्ष में बर्थडे क्या मनाना! फिर उसके बाद डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बना, तब बर्थडे को मार्केटिंग से जोड़ दिया गया। बर्थडे में जो खुश होते हैं, वे आपके मां-बाप और परिवार वाले ही होते हैं। मित्र और काम से जुड़े सहयोगी लोग आपकी खुशियों को बांटते हैं। अब बर्थडे पर सोचता हूं कि मानसिकता में, व्यावसायिकता में, चरित्र में और कंट्रीब्यूशन ऑफ सोसाइटी में पहले से तरक्की की या नहीं! यह सवाल अपने हर बर्थडे पर खुद से पूछता हूं। बाकी तो सब लाइफ के सीन और चैप्टर हैं। सवाल: 24 जनवरी की तारीख आपके जीवन में क्या खास है? जवाब: देखिए, 24 जनवरी को मेरा जन्मदिन है और यह इसलिए खास है क्योंकि मेरा नाम सुभाष मेरे नानाजी ने रखा था। मैं नागपुर में
83 साल के हुए डायरेक्टर सुभाष घई:जन्मदिन के मौके पर बताया क्यों नानाजी ने सुभाष चंद्र बोस के नाम पर उनका नाम रखा था?
By worldprime
On: जनवरी 24, 2026 3:30 अपराह्न
---Advertisement---











