क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

AMIR KHAN STATEMENT | ‘फुंसुख वांगडू’ पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

On: जुलाई 17, 2026 1:05 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान ने फिल्म 3 इडियट्स के चर्चित किरदार फुंसुख वांगडू को लेकर चल रही बहस पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह किरदार सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। आमिर ने इसे वर्षों से चली आ रही “गलतफहमी” बताया।

फिल्म बनाते समय हम वांगचुक को नहीं जानते थे

आमिर खान ने कहा कि जब 3 इडियट्स बनाई जा रही थी, तब न वह, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी सोनम वांगचुक को जानते थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में अभिनेता ओमी वैद्य का बयान देखा, लेकिन यह दावा सही नहीं है।

सोनम वांगचुक की सेहत पर जताई चिंता

आमिर खान ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी चिंता सोनम वांगचुक की सेहत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वांगचुक जल्द अपनी भूख हड़ताल खत्म करेंगे। आमिर ने कहा कि किसी व्यक्ति के काम का सम्मान करने के लिए उसका किसी फिल्म से जुड़ा होना जरूरी नहीं है।

ओमी वैद्य के बयान के बाद छिड़ी थी बहस

हाल ही में फिल्म में चतुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट करते हुए दावा किया था कि फुंसुख वांगडू का किरदार उन्हीं पर आधारित था। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह बहस फिर तेज हो गई थी।

पहले खुद वांगचुक भी दे चुके हैं सफाई

आमिर खान ने याद दिलाया कि सोनम वांगचुक भी पहले कह चुके हैं कि फिल्म का किरदार सीधे तौर पर उन पर आधारित नहीं था। हालांकि उन्होंने यह जरूर माना था कि कुछ लोग इसे प्रेरणा मानते हैं, लेकिन उन्होंने स्वयं इस दावे से सहमति नहीं जताई थी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भी मिलें सरकारी सुविधाएं:सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर चुनाव आयोग और बंगाल सरकार से जवाब मांगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी पर भड़कीं श्वेता तिवारी:कहा- अपने एजेंडा के लिए सोनम वांगचुक का इस्तेमाल कर रहे हैं, विवेक ऑबेरॉय मुद्दे पर बोलने से झिझके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दावा- BLA ने पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मारा:बलूचिस्तान में काफिले को बनाया निशाना, बचाव में पहुंची टुकड़ी पर भी अटैक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फरारी अमाल्फी स्पाइडर लॉन्च, कीमत ₹4.6 करोड़:3.3 सेकेंड में 100kmph की स्पीड, 15.6-इंच डिस्प्ले और ADAS जैसे फीचर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Monsoon Session 2026: महतारी वंदन योजना पर सदन में हंगामा; 1.55 लाख महिलाओं के नाम कटे, लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- मृत्यु हो चुकी है!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Dhaba Video: ढाबे के शौचालय में धो रहे थे बर्तन; वीडियो वायरल, खाद्य विभाग ने भेजा नोटिस

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });