क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Double Murder: जमीन विवाद में पति-पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर शव को जलाया

On: जुलाई 18, 2026 4:35 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Double Murder: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले दंपती की हत्या की और बाद में घर में आग लगाकर घटना को हादसे का रूप देने की कोशिश की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।tc

पति-पत्नी के जले हुए शव मिले

जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को औरामुड़ा निवासी रिटायर्ड SECL कर्मचारी मंगल राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55) के जले हुए शव उनके घर के अंदर मिले थे। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य मिटाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Image 73 1 300x225

जांच के दौरान घटनास्थल से बरामद हथियार की गंध के आधार पर पुलिस डॉग एक संदिग्ध तक पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने श्याम लाल राठिया (32) और जीवन लाल राठिया (48) से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

Image 71 300x225

जमीन विवाद में हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि कई वर्षों से जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 14 जुलाई की रात आरोपी कथित रूप से दंपती के घर पहुंचे और हमला कर उनकी हत्या कर दी।

1002076474 1784093674 300x168

घटना को हादसा दिखाने का प्रयास

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपियों ने शवों और घर के सामान में आग लगा दी, ताकि घटना आगजनी की दुर्घटना प्रतीत हो। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और आरोपियों के कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

10020764731784093718 1784098905 300x225

दोनों आरोपी जेल में

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Image 35 1784369074 300x225

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });