क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हरियाणा में कश्मीरी युवकों को पाकिस्तानी बता धमकाया,VIDEO:शॉल बेचने यमुनानगर आए थे, जय श्रीराम बोलने का दबाव डाला; 25 दिन में तीसरी घटना

On: जनवरी 20, 2026 8:51 पूर्वाह्न
Follow Us:
हरियाणा में कश्मीरी युवकों को पाकिस्तानी बता धमकाया,video:शॉल बेचने यमुनानगर आए थे, जय श्रीराम बोलने का दबाव डाला; 25 दिन में तीसरी घटना
---Advertisement---

हरियाणा के यमुनानगर में दो कश्मीरी युवकों के साथ बदसलूकी और जबरन धार्मिक नारे लगवाने का मामला सामने आया है। कुछ स्थानीय युवकों ने कश्मीरी युवक पर दबाव बनाते हुए उसे पाकिस्तानी बताया और उससे जय श्री राम और भारत माता की जय जैसे नारे लगवाने की कोशिश की। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक वीडियो बनाते हुए कश्मीरी विक्रेता को धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो में आरोपी युवक कहता सुनाई दे रहा है-अब यहां दिखाई नहीं देना, नहीं तो और युवकों को बुलाकर कपड़े भी छीन लेंगे। युवक यह भी कहता है कि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान के नहीं हो सकते तो तुम्हारे कपड़े छिनेंगे ही। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। हालांकि गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद दोनों युवक वहां से दूसरे गांव की ओर चले गए। पिछले 25 दिन में यह तीसरा मामला है, जिनमें कश्मीरी युवकों के साथ इस तरह की घटना हुई है। गांवों में घूम-घूम कर शॉल बेचे रहे थे दो कश्मीरी युवक जानकारी के अनुसार कश्मीरी युवक नजीर अहमद ख्वाजा और इम्तियाज अहमद लोन सोमवार को गांव-गांव घूमकर शॉल और चादरें बेचने का कार्य कर रहे थे। जब वे कलावड़ गांव पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनकी पहचान को लेकर सवाल उठाए और कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानिए…युवक वीडियो में क्या कह रहे… सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके निंदा की कश्मीरी युवकों से बदसलूकी का वीडियो अशरफ हुसैन नामक एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए निंदा की है। अशरफ ने लिखा कि दो कश्मीरी युवक शॉल बेच रहे, कुछ नफरती लोगों ने रोक लिया। उनसे जय श्रीराम और भारत माता की जय कहने को कहा जा रहा है। आखिर ये सब कहां से सही है? पुलिस के पास नहीं आई कोई शिकायत इस संबंध में थाना छप्पर के एसएचओ वेदपाल ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत के अभाव में पुलिस स्तर पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल मामला आपसी सुलह से शांत हो गया है। 25 दिन में यह तीसरा मामला सामने आया… फतेहाबाद में कश्मीरी युवक को गला पकड़कर धमकाया था 25 दिन में कश्मीरी युवकों के साथ इस तरह की यह तीसरी घटना है। 22 दिन पहले फतेहाबाद में गर्म कपड़े बेचने आए कश्मीरी वेंडर का स्थानीय युवक ने भारत माता की जय न बोलने पर गला पकड़ लिया था। बीच रास्ते में ही उसका ठेला रुकवा लिया था। इस मामले की16 सेकेंड की वीडियो भी सामने आई थी। स्थानीय युवक वेंडर की रेहड़ी के आगे खड़ा होकर कह रहा था कि तूं बोलेगा या नहीं, यह बता दे। तेरे को जाने नहीं दूंगा। यूं मत सोचना कि मैं खाली बैठा हूं। गुस्सा निकाल रहा हूं। एक महिला ने उसे रोकने की कोशिश की थी। इस स्थानीय युवक ने धमकी दी थी कि ये भारत माता की जय नहीं बोलेगा तो इसे पीटूंगा। कैथल में भी लगवाए थे नारे इसी तरह का एक और मामला 25 दिन पहले कैथल जिले में भी देखने को मिला था। कैथल जिले के गांव बात्ता में एक व्यक्ति द्वारा कश्मीर के कपड़ा वेंडरों को धमकाने के दो और वीडियो सामने आए थे। वीडियो में एक व्यक्ति, एक युवक और एक बुजुर्ग कपड़ा वेंडरों को धमकी दे रहे थे। उनको जबरन वंदे मातरम् बोलने के लिए कह रहे थे, लेकिन वे बोल नहीं रहे थे। आरोपी लाइव वीडियो में अपना खुद का चेहरा भी दिखा रहे थे और दोनों वेंडरों को भी कैमरे के सामने वंदे मातरम् बोलने के लिए कह रहे थे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। ——————— ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में कश्मीरी वेंडर का गला पकड़ा, VIDEO:भारत माता की जय न बोलने पर धमकाया, फतेहाबाद में गर्म कपड़े बेचने आया था हरियाणा के फतेहाबाद में गर्म कपड़े बेचने आए कश्मीरी वेंडर का स्थानीय युवक ने भारत माता की जय न बोलने पर गला पकड़ लिया। बीच रास्ते में ही उसका ठेला रुकवा लिया। इस घटना से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है। इसमें स्थानीय व्यक्ति कश्मीरी वेंडर को रोककर उसका गला पकड़कर धमकाने लगता है। वहीं कुछ और लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ महिलाएं स्थानीय युवक को रोकती दिख रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });