क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम:यूपी के 10 शहरों में घना कोहरा; उत्तराखंड के औली में पारा माइनस 8°

On: जनवरी 20, 2026 5:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
राजस्थान में आंधी बारिश की चेतावनी, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम:यूपी के 10 शहरों में घना कोहरा; उत्तराखंड के औली में पारा माइनस 8°
---Advertisement---

देश के उत्तरी इलाकों में मंगलवार को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के आने का अलर्ट है। यहां 5 दिन बाद आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल कई जिले कोहरे की चपेट में हैं, जिसके कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 10 शहरों में आज भी कोहरा छाया है। आगरा में ताज महल धुंध में छिप गया है। अगले 5 दिन तक यहां भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, बाराबंकी, हाथरस समेत 5 शहरों में बारिश हुई, जबकि अलीगढ़ और लखीमपुर खीरी में एक दिन पहले ओले भी गिरे। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में नदी-नाले और झरने जम चुके हैं। औली में पारा माइनस 8 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसके कारण पानी जमने लगा है। मौसम यह पूरा बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले ही होने लगा है। दरअसल, यह पश्चिम से आने वाली हवा और बादलों का एक सिस्टम है। जैसे ही यह एक्टिव होगा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। तापमान में गिरावट आएगी, साथ ही पाला पड़ने और कोल्डवेव के हालात बन सकते हैं। 2 तस्वीरों में देखिए मौसम का हाल… अगले 33 दिन के मौसम का हाल… 21 जनवरी 22 जनवरी अब राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 2 दिन में एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, आंधी-बारिश की चेतावनी राज्य में 27 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने वाला है, इसके असर से बादल छाए रहेंगे। आंधी चलेगी, साथ ही कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। सोमवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में हल्के बादल और कोहरा छाया रहा। हालांकि उत्तर से आने वाली हवा कमजोर रहने से तापमान में बड़ी गिरावट नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 28 दिन बारिश का अलर्ट, पारा 29°C, बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। नोएडा, अलीगढ़, जौनपुर समेत 27 शहर कोहरे की चपेट में हैं। यहां विजिबिलिटी 28 मीटर रह गई है। 26.2 से 73 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बर्फबारी के बाद उत्तर से आ रही हवाओं से प्रदेश में कोहरा और सर्दी लगातार बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: MP के ऊपर दो सिस्टम एक्टिव, इस वजह से बादल; तापमान में गिरावट नहीं प्रदेश के ऊपर दो सिस्टम है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई जिलों में बादल छा रहे हैं। वहीं, 27 जनवरी को स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-चंडीगढ़: धुंध का यलो अलर्ट, अमृतसर में तापमान 22 डिग्री पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलने वाला है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है, जबकि दो उसके पीछे आ रहे हैं। इस वजह से आज और कल घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं, गुरुवार से बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: औली में पानी जमा, 23 दिन बाद बारिश की संभावना औली (चमोली) में तापमान गिरकर -8° सेल्सियस पहुंच गया है। कुछ देर बाहर रखा पानी भी जम जा रहा है। यही हाल पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में देखने को मिल रहा है। 22 से 25 जनवरी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना हैं। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 3 दिन बाद बारिश-बर्फबारी 5 जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा में आज शीतलहर का यलो अलर्ट है। इन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शिमला में रात का पारा 23°, ऊना का न्यूनतम तापमान 2.0°, सोलन का 1.5° और बरठी का न्यूनतम तापमान 1.9° तक गिर गया है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: ठंड से राहत नहीं, 7 जिलों का तापमान 8 डिग्री से कम, भागलपुर सबसे ठंडा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, बेगूसराय समेत 9 जिलों में कोहरा रहेगा। फिलहाल 7 जिलों का टेंपरेचर 8 डिग्री से कम है। 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 3°C तक बढ़ेगा तापमान, ठंड से मिलेगी राहत राज्य के अधिकांश जिलों में अगले एक 7 दिन तक सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });