क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

DSP Kalpana Verma: 1400 पेज जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, DSP ने दीपक टंडन से सिर्फ करोड़ों की ठगी नहीं बल्कि नक्सली खुफिया इनपुट लीक किया

On: जनवरी 20, 2026 12:29 अपराह्न
Follow Us:
dsp kalpana verma: 1400 पेज जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, dsp ने दीपक टंडन से सिर्फ करोड़ों की ठगी नहीं बल्कि नक्सली खुफिया इनपुट लीक किया
---Advertisement---

DSP Kalpana Verma: महिला DSP कल्पना वर्मा से जुड़े मामले में 1400 पेज की विस्तृत जांच रिपोर्ट ने कई गंभीर और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में DSP कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के बीच व्हाट्सएप चैट सामने आने का दावा किया गया है, जिनमें नक्सल ऑपरेशन से जुड़े खुफिया इनपुट्स साझा किए जाने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन चैट्स में नक्सलियों से संबंधित कई जानकारियां शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी दीपक टंडन ने अपने बयान में कहा है कि उच्च स्तर पर शिकायतों के बावजूद डीएसपी कल्पना वर्मा ने उनकी लग्जरी कार और महंगे गहने अब तक वापस नहीं किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पूरी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है और अब आगे की कार्रवाई पर निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा।

Dsp 69391e00d9ae6 300x169

जानकारी के अनुसार, नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी खुफिया जानकारी लीक होने के इस मामले को पुलिस स्तर पर दबाने का प्रयास भी किया गया। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में बस्तर आईजी से रिपोर्ट तलब की थी, जिसे गोपनीय रखा गया। जानकारों का कहना है कि नक्सली खुफिया इनपुट्स लीक करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

2.5 करोड़ की ठगी का आरोप

साल 2025 में कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप के जरिए करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार आरोपों में शामिल हैं-

• 2 करोड़ रुपये नकद
• एक लग्जरी कार
• 12 लाख रुपये की डायमंड रिंग
• 5 लाख रुपये के सोने के गहने
• 1 लाख रुपये का ब्रेसलेट

Woman Dsp Kalpna Verma 300x169

भाई के नाम पर भी वसूली का दावा

इस पूरे विवाद में डीएसपी कल्पना वर्मा के भाई का नाम भी सामने आया है। कारोबारी का दावा है कि होटल खोलने के बहाने भाई के नाम पर भी करोड़ों रुपये वसूले गए। रिपोर्ट्स में कथित तौर पर होटल रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की मांग की गई है।

पहले भी विवादों में रही हैं कल्पना वर्मा

डीएसपी कल्पना वर्मा इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। कांग्रेस शासनकाल के दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वर्तमान गृहमंत्री विजय शर्मा और भाजपा के कुछ नेता ज्ञापन देने पहुंचे थे, जबकि कल्पना वर्मा मोबाइल में व्यस्त नजर आई थीं। 2017 बैच की अधिकारी होने के बावजूद रायपुर से दंतेवाड़ा तक उनकी पोस्टिंग हमेशा चर्चा में रही है।

कारोबारी के गंभीर आरोप

दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाना, रायपुर में दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में एक मित्र के माध्यम से उनकी मुलाकात कल्पना वर्मा से हुई। इसके बाद फोन कॉल, होटल में मुलाकात, देर रात वीडियो कॉल और निजी संबंधों का सिलसिला शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान अलग-अलग बहानों से उनसे नकद रुपये, गहने, कार और होटल प्रॉपर्टी के कागजात अपने नाम कराए गए। कारोबारी का यह भी दावा है कि उन पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाया गया और पैसे वापस मांगने पर वर्दी का रौब दिखाकर धमकाया गया।

DSP कल्पना वर्मा का बयान

डीएसपी कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक और व्यक्तिगत साजिश है और उनकी छवि को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस शिकायत, लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });