क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रायपुर में IND vs NZ मैच के लिए कलेक्टर ने सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए

On: जनवरी 20, 2026 12:17 अपराह्न
Follow Us:
raipur ind vs nz match: रायपुर में ind vs nz मैच को लेकर कलेक्टर की सख्त, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश
---Advertisement---

Raipur IND vs NZ Match: राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मैच को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि यह मैच छत्तीसगढ़ के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे बड़े आयोजनों में प्रशासन द्वारा तय की गई एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है।

2552345 India New Zealand T20 Match 1 300x180

आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। आयोजकों को आम जनता के बीच सुरक्षा और बचाव उपायों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, विशेषकर सोशल मीडिया के माध्यम से रील और अन्य डिजिटल कंटेंट के जरिए।

फायर सेफ्टी, मेडिकल और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

उन्होंने आग से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिला सेनानी से समन्वय कर उपकरणों का पूर्व परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

511768214458 1768237830 300x225

सभी प्रवेश द्वारों पर आयोजन समिति के वॉलंटियर्स की तैनाती, दर्शकों की सुगम आवाजाही, पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं और स्टेडियम व परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में निगम आयुक्त विश्वदीप, एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी विवेक शुक्ला, एएसपी यातायात प्रशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी सदस्य मुकुल तिवारी, सीईओ हरी गोंडापल्ली सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });