केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे सह-प्रभारी होंगी। केरल के अलावा तावड़े चंडीगढ़ मेयर चुनाव के पर्यवेक्षक भी होंगे। तेलंगाना निकाय चुनाव के लिए भी नियुक्तियां की गई हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार तेलंगाना चुनाव प्रभारी रहेंगे। राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष रहे अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा सह-प्रभारी होंगे। ग्रेटर बेंगलुरु कॉरपोरेशन चुनाव के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव चुनाव प्रभारी होंगे। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य संजय उपाध्याय सह-प्रभारी होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के पहले ही दिन (20 जनवरी) को नितिन नबीन ने नियुक्तियां कीं हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभार से लागू की गई हैं। केरल इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां अभी भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। यहां से सुरेश गोपी इकलौते सांसद हैं। उन्होंने CPI के वीएस सुनीलकुमार को 12 हजार वोटों से हराया था। गोपी ने पहली बार ही चुनाव लड़ा था। गोपी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। पहली बार यहां से पार्टी का मेयर बना। 20 जनवरी: 45 साल के नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी बोले- अब वे मेरे बॉस नितिन नबीन को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का ऐलान किया गया। वे 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। को फुल टाइम अध्यक्ष पद के लिए इकलौता नामांकन आने पर वे निर्विरोध चुने गए। पूरी खबर पढ़ें… ……………… केरल और नितिन नबीन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 10 PHOTOS: मोदी ने नितिन नबीन की पीठ थपथपाई, हाथ पकड़कर भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में 20 जनवरी को इसका आधिकारिक ऐलान हुआ। इसके बाद पीएम मोदी उन्हें पार्टी अध्यक्ष के दफ्तर लेकर गए। हाथ पकड़कर पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। मिठाई खिलाई और उनके परिवार से भी मिले। पूरी खबर पढ़ें… केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना, यहां 4 दशक से लेफ्ट का कब्जा था केरल में पहली बार भाजपा का मेयर चुना गया। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में हुए मेयर चुनाव में भाजपा के वीवी राजेश को 51 वोट मिले थे, जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के पी शिवाजी को 29 वोट, जबकि कांग्रेस गठबंधन (UDF) उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले थे। जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
भाजपा ने विनोद तावड़े को केरल चुनाव प्रभारी बनाया:शोभा करंदलाजे सह प्रभारी; राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली नियुक्तियां कीं
By worldprime
On: जनवरी 20, 2026 9:53 अपराह्न
---Advertisement---











