क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kawardha दहेज हत्या मामला: पत्नी को बेरहमी से पीटकर जहर देकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

On: जनवरी 20, 2026 4:49 अपराह्न
Follow Us:
kawardha murder: दहेज के लिए पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर जहर पिलाकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

Kawardha Murder: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से दहेज प्रताड़ना का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लोहारा थाना क्षेत्र के महाराटोला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया।. जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति जोहन साहू ने अपने अपराध को छिपाने के लिए पत्नी लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।. मृतका के मायके पक्ष ने SP कार्यालय पहुंचकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर लोकेश्वरी के साथ मारपीट की और जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी।परिजनों ने आरोपी के माता-पिता की भूमिका की भी जांच की मांग की है।. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });