ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की दिलचस्पी बढ़ने पर डेनमार्क के एक सांसद ने बहुत कड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोपीय संसद में डेनमार्क के सांसद एंडर्स विस्तिसेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कहा कि ग्रीनलैंड कोई बिकाऊ चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड पिछले 2500 सालों से डेनमार्क का हिस्सा है। यह बेचने के लिए नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसे ऐसे शब्दों में कहूं जो आप समझें, तो मिस्टर प्रेसिडेंट, भाड़ में जाइए। इस पर यूरोपीय संसद के उपाध्यक्ष निकोलाए स्टेफानुता ने उन्हें टोकते हुए कहा कि इस तरह की भाषा सदन के नियमों के खिलाफ है। इस बयान अब तक पर ट्रम्प की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस मुद्दे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी ट्रम्प को जवाब दिया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मैक्रों ने कहा कि फ्रांस धमकी की नहीं, बल्कि आपसी सम्मान की नीति में विश्वास करता है। दरअसल, ट्रम्प ने पहले फ्रांस की वाइन और शैम्पेन पर 2500% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। यह धमकी उन्होंने इसलिए दी क्योंकि फ्रांस ने अमेरिका के प्रस्तावित गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने से मना कर दिया था। पिछले कुछ हफ्तों में ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कंट्रोल होना चाहिए। उनका कहना है कि आर्कटिक इलाके में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए वहां अमेरिकी सेना की मौजूदगी जरूरी है। ग्रीनलैंड को लेकर ट्रम्प ने यूरोप के उन देशों पर भी दबाव बनाया है जो डेनमार्क का समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में अमेरिका ने ब्रिटेन समेत आठ यूरोपीय देशों पर 2025% टैरिफ लगा दिया, जिसे डेनमार्क के समर्थन के जवाब में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के हत्यारे को उम्रकैद, 22026 साल बाद कोर्ट ने सजा सुनाई जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। 27 जुलाई 27 को नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरकारी वकील ने अदालत में कहा कि आरोपी तेत्सुया यामागामी का अपराध बेहद गंभीर है और इसके लिए सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। वहीं यामागामी की ओर से बचाव पक्ष ने दलील दी कि वह धार्मिक शोषण का शिकार था। उसके वकीलों ने बताया कि यामागामी की मां यूनिफिकेशन चर्च से जुड़ी थीं और उसी वजह से परिवार भारी कर्ज में डूब गया था। यामागामी ने अदालत में बताया कि शुरू में उसका इरादा चर्च से जुड़े अधिकारियों पर हमला करने का था। लेकिन साल 2021 में उसने शिंजो आबे का एक वीडियो देखा, जिसमें आबे का उस चर्च से जुड़ाव दिखाया गया था। इसके बाद उसने आबे को ही निशाना बनाने का फैसला किया। अपराधी ने खुद बनाई थी बंदूक अदालत के सामने यामागामी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा, “यह सब सच है। इसमें कोई शक नहीं कि मैंने यह किया।” उसने बताया कि उसने दो लोहे के पाइप और डक्ट टेप की मदद से खुद ही एक देसी बंदूक बनाई थी और उसी से फायरिंग की। घटना वाले दिन शिंजो आबे नारा शहर में चुनावी प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। तभी 42 साल का हमलावर पीछे से आया और उन पर गोलियां चला दीं। दो गोलियां लगते ही आबे मंच पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब छह घंटे तक उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। आबे का इलाज कर रही मेडिकल टीम में शामिल एक डॉक्टर ने बाद में बताया था कि एक गोली सीधे उनके दिल तक पहुंच गई थी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस की पत्नी उषा चौथी बार प्रेग्नेंट: जुलाई के अंत में बेटे को जन्म देंगी अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी और सेकेंड लेडी उषा वेंस चौथी बार मां बनने वाली हैं। दंपती ने बताया है कि उषा वेंस जुलाई के अंत में एक बेटे को जन्म देंगी। जेडी वेंस और उषा वेंस ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और पूरा परिवार इस खुशखबरी को लेकर उत्साहित है। जेडी वेंस और उषा वेंस ने बयान में कहा, हम यह खबर साझा करते हुए बहुत खुश हैं कि उषा हमारे चौथे बच्चे, एक बेटे, के साथ गर्भवती हैं। उषा और बच्चा दोनों ठीक हैं और हम जुलाई के अंत में उसका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। दंपती ने इस दौरान अमेरिकी सेना के डॉक्टरों और स्टाफ का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये लोग उनके परिवार की बेहतरीन देखभाल करते हैं और उन्हें देश की सेवा के साथ-साथ बच्चों के साथ अच्छा पारिवारिक जीवन जीने में मदद करते हैं। उषा वेंस की उम्र 40 साल और जेडी वेंस की उम्र 41 साल है। दोनों की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उनके पहले से तीन बच्चे इवान (8), विवेक (5) और मिराबेल (73) हैं। उषा वेंस पेशे से लिटिगेटर हैं। वे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन जी. रॉबर्ट्स और डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में रहे जज ब्रेट कैवनॉ के लिए क्लर्क रह चुकी हैं। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से बैचलर और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की है, जहां वे गेट्स कैंब्रिज स्कॉलर भी रही हैं। उषा वेंस के माता-पिता कृष्ण चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका गए थे। कृष्ण चिलुकुरी सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एयरोस्पेस डिपार्टमेंट में लेक्चरर हैं। वहीं, लक्ष्मी चिलुकुरी यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी डिपार्टमेंट में टीचिंग प्रोफेसर और सिक्स्थ कॉलेज की प्रोवोस्ट हैं। अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल ले जा रहा 7वां टैंकर पकड़ा, हांगकांग की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड था अमेरिकाने वेनेजुएला से तेल ले जा रहे एक और प्रतिबंधित ऑयल टैंकर पर कब्जा कर लिया है। यह ट्रम्प प्रशासन के दौरान पकड़ा गया सातवां टैंकर है। अमेरिकी साउदर्न कमांड के मुताबिक, मोटर वेसल सगीट्टा को बिना किसी नुकसान के अपने नियंत्रण में लिया गया। कमांड ने कहा कि यह जहाज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित कैरेबियन क्षेत्र की ‘क्वारंटीन’ का उल्लंघन कर रहा था। सगीट्टा लाइबेरिया-ध्वज वाला टैंकर है, जो हांगकांग की एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने इसे रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत प्रतिबंधित किया था। यह कार्रवाई 3 जनवरी को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद तेज हुई अमेरिकी मुहिम का हिस्सा बताई जा रही है। जानकारी एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने दी है। ट्रम्प बोले- ईरान ने मेरी हत्या की तो अमेरिका उसे तबाह कर देगा; ईरान ने पलटवार की चेतावनी दी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है, तो अमेरिका ईरान को पूरी तरह तबाह कर देगा। उन्होंने यह बयान मंगलवार को दिए एक टीवी इंटरव्यू में दिया। AP की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने पहले ही अधिकारियों को इस बारे में साफ निर्देश दे दिए हैं। अगर उनके साथ कुछ भी होता है, तो ईरान को धरती से मिटा दिया जाएगा। इस बयान के कुछ ही घंटों बाद ईरान की तरफ से भी कड़ा जवाब आया। ईरान के सैन्य प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेकर्ची ने ट्रम्प को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शेकर्ची ने कहा, ट्रम्प जानता है कि अगर हमारे नेता की ओर आक्रामक हाथ बढ़ाया गया, तो हम न सिर्फ उस हाथ को काट देंगे, बल्कि उनकी पूरी दुनिया को आग में झोंक देंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले ही ट्रम्प ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के करीब 40 साल पुराने शासन को खत्म करने की बात कही थी। अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500% टैरिफ की तैयारी, भारत ने टैरिफ के बाद आयात घटाया अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूस से तेल आयात करने वाले देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाने की बात दोहराई है। उन्होंने भारत को लेकर कहा कि 25 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने रूस से तेल खरीद में कटौती की है। हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने किसी आधिकारिक आंकड़े का हवाला नहीं दिया। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) स्कॉट बेसेंट ने कहा कि रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका कुछ देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा पेश रूस प्रतिबंध विधेयक को पास कराने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। बेसेंट ने चीन को सीधे तौर पर निशाने पर लेते हुए कहा कि अमेरिका चीन पर भी 500 फीसदी टैरिफ लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। वहीं, वाइट हाउस के अधिकारियों ने यूरोप को भी रूस से तेल खरीदने वाला बताते हुए चेतावनी दी है। बेसेंट ने कहा, “यूरोप आज रूस से तेल खरीद रहा है। आने वाले वर्षों में ऐसा हो सकता है कि यूरोप उसी देश के खिलाफ युद्ध लड़े, जिसकी वह अभी आर्थिक मदद कर रहा है।” ग्रीनलैंड का फ्यूचर तय करने स्विट्जरलैंड पहुंचेंगे ट्रम्प:दावोस के मंच से दुनिया को संबोधित करेंगे, 7 भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात संभव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 में शामिल होने स्विट्जरलैंड के दावोस पहुंचेंगे। वे आज ग्रीनलैंड का भविष्य तय करने के एजेंडे के साथ बुधवार शाम करीब 7 बजे दुनिया को संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प का यह भाषण ऐसे वक्त पर हो रहा है जब दुनिया भर में राजनीतिक तनाव, व्यापार युद्ध और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे तेजी से गहराते जा रहे हैं। यही वजह है कि दावोस में ट्रम्प की मौजूदगी और उनके हर बयान पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। डोनाल्ड ट्रम्प WEF में भाषण देने के बाद एक खास उच्चस्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत के 7 बड़े कारोबारी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
वर्ल्ड अपडेट्स:डेनमार्क के सांसद बोले- ट्रम्प भाड़ में जाओ, ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं, ये 800 साल से हमारा हिस्सा
By worldprime
On: जनवरी 21, 2026 7:04 पूर्वाह्न
---Advertisement---











