कानपुर में मंगलवार को दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सर्वर फॉल्ट के चलते सुबह पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ कर दी। सर्वर रूम में घुसकर छात्रों ने कंप्यूटर, कांच, दरवाजे, कुर्सियां, वायर तोड़ दिए। नाराज छात्रों ने बताया- पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से थी, जबकि एंट्री सुबह 8.45 बजे से होनी थी। तय समय बीतने के बाद भी कॉलेज का मेन गेट नहीं खुला। गेट बंद रहने से बाहर खड़े सैकड़ों छात्र-छात्राएं नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने सर्वर में खराबी की बात कहकर छात्रों को इंतजार करने को कहा। फिर भनक लगी कि परीक्षा नहीं होगी। सुबह करीब 10.30 बजे तक न तो कोई लिखित सूचना चस्पा की गई और न ही परीक्षा रद्द होने को लेकर स्पष्ट जानकारी दी गई। इससे छात्र और भड़क गए। रोहित तिवारी ने बताया- कॉलेज के लैब में CPU ऑन थे। परीक्षा में कोई धांधली की जा रही है। कोई इलेक्ट्रिक की समस्या नहीं थी। 2 तस्वीरें देखिए- मेन गेट तोड़कर घुसे छात्र, सर्वर रूम में तोड़फोड़ की महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित MGA कॉलेज में सैकड़ों छात्र कॉलेज का मेन गेट तोड़कर घुस गए। छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए सर्वर रूम का गेट भी तोड़ दिया। वहां लगे कंप्यूटर सिस्टम खराब ह?
कानपुर में दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हंगामा:नाराज छात्रों ने कंप्यूटर-दरवाजे तोड़े, कहा- सर्वर फाल्ट नहीं, कोई धांधली हुई
By worldprime
On: जनवरी 20, 2026 1:19 अपराह्न
---Advertisement---









