उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने मंगलवार को चार बड़ी परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग अध्यक्ष और पूर्व DGP डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया- TET, TGT, PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी। दो हफ्ते पहले योगी सरकार ने 2022 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी। अब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को होगी। PGT भर्ती परीक्षा 9 व 10 मई और TGT भर्ती परीक्षा 3 व 4 जून को होगी। इसी तरह UP TET परीक्षा 2, 3 व 4 जुलाई को कराई जाएगी। UP TET 2026 का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम व आवेदन प्रक्रिया संबंधी सूचना के लिए अलग से जारी की जाएगी। क्यों रद्द हुई थी परीक्षाएं? असिस्टेंट प्रोफेसर: STF ने पकड़ी थी धांधली यूपी STF को असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में धांधली और अवैध धन वसूली का पता चला था। STF ने आउटसोर्स के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। ठगों ने फर्जी पेपर बनाकर अभ्यर्थियों से वसूली की थी। CM योगी ने जांच के आदेश दिए थे। सरकार ने धांधली के आरोप लगने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPHESC) ने 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। एक लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। 16 और 17 नवंबर, 2025 को प्रदेश के 52 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। 4 सितंबर ?
यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान:UPESSC ने कैलेंडर जारी किया, अप्रैल से जुलाई के बीच परीक्षाएं
By worldprime
On: जनवरी 20, 2026 7:07 अपराह्न
---Advertisement---



