कंपोजर-सिंगर एआर रहमान ने अपने पहले दिए गए बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी इरादे को समझने में गलती हो जाती है। कॉन्ट्रोवर्सी के बाद रहमान का यह पहला बयान है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें सांप्रदायिक वजहों से पिछले 8 सालों से बॉलीवुड में काम नहीं दिया जा रहा है। वहीं, जावेद अख्तर के बाद अब कंगना रनोट भी एआर रहमान के बयान पर भड़क गईं। एक्ट्रेस ने बताया- ‘मैं चाहती थी कि एआर रहमान मेरी फिल्म इमरजेंसी का नरेशन करें, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो किसी प्रोपगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते।’ विवाद बढ़ने पर अब एआर रहमान ने सफाई देते हुए कहा है कि वो किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। कंगना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एआर रहमान का बयान पोस्ट कर लिखा- प्रिय एआर रहमान जी, फिल्म इंडस्ट्री में मुझे बहुत भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक केसरिया पार्टी का समर्थन करती हूं। लेकिन मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि आपसे ज्यादा पूर्वाग्रही और नफरत से भरा इंसान मैंने आज तक नहीं देखा। आगे कंगना ने लिखा, ‘मैं बहुत चाहती थी कि आप मेरे डायरेक्शन की फिल्म इमरजेंसी के लिए नरेशन दें, लेकिन आपने मुझसे मिलने तक से मना कर दिया। मुझे बताया गया कि आप किसी “प्रोपेगेंडा फिल्म” का हिस्सा नहीं ?
रहमान बोले- इरादे कभी-कभी गलत समझ लिए जाते हैं:पहले कहा था- सांप्रदायिक वजहों से काम नहीं मिला; कंगना बोलीं-आप नफरत में अंधे हुए
By worldprime
On: जनवरी 18, 2026 10:03 पूर्वाह्न
---Advertisement---





