क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

अमृतसर में निहंगों ने की महंतों की धुनाई, VIDEO:गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट से डंडे मारकर दौड़ाया; श्रद्धालुओं से जबरन पैसे मांगते थे

On: जनवरी 22, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
अमृतसर में निहंगों ने की महंतों की धुनाई, video:गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट से डंडे मारकर दौड़ाया; श्रद्धालुओं से जबरन पैसे मांगते थे
---Advertisement---

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट (विरासती मार्ग) पर निहंगों ने जबरन रुपए मांग रहे महंतों की धुनाई कर दी। निहंगों ने डंडों से उनको पीटकर भगाया। निहंगों के विरोध को देखते हुए महंत भी वहां से दौड़ते हुए नजर आए। निहंगों के इस एक्शन के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया लेकिन यहां आए श्रद्धालुओं और दुकानदारों के सपोर्ट की वजह से महंत निहंगों का विरोध नहीं कर पाए। निहंगों के महंतों को हेरिटेज स्ट्रीट से दौड़ाने के वीडियो सामने आए हैं। निहंगों का कहना है कि उन्हें श्रद्धालुओं की और से सोशल मीडिया पर लगातार कंप्लेंट मिल रही थी कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद वे मंगलवार रात वहां पहुंचे। वहां देखा कि महंत जबरन लोगों की जेब से रुपए निकालने तक के लिए जा रहे हैं। जिसके बाद निहंग एक्शन में आ गए। निहंगों के एक्शन के VIDEO में क्या दिख रहा कुछ निहंग हेरिटेज स्ट्रीट पर जा रहे हैं। इस दौरान वह वहां घूम रहे महंतों पर नजर रख रहे हैं। इस दौरान एक महंत लोगों से रुपए मांगते हुए दिखता है। इस पर निहंग दौड़कर जाते हैं और उसे घेर लेते हैं। इसके बाद निहंग डंडों से उसकी पिटाई करते हैं। वह महंत को कहते हैं कि कितनी बार तुम्हें कहा है, जाकर अपना काम करो। इसके बाद निहंग पीट-पीटकर उसे दौड़ा देते हैं। निहंग कहते हैं कि इन्होंने गंद डाल रखा है। इसके बाद महंत दौड़ते हुए नजर आता है। महंतों को दौड़ाने के बाद श्रद्धालु हाथ जोड़कर निहंगों का धन्यवाद करते हुए भी नजर आते हैं। महंतों की पिटाई कर भगाने पर निहंगों ने क्या कहा… पुलिस बोली- वीडियो कब का, चेक कर रहे इस बारे में अमृतसर पुलिस थाना A डिवीजन के SHO हरमन ने कहा कि पुलिस को वीडियो के बारे में पता चला है। हम जांच कर रहे हैं कि यह वीडियो कब का है। उसके बाद आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा। ***************** ये खबर भी पढ़ें… अमृतसर में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो की बेअदबी:पगड़ी पहने व्यक्ति ने थूका, जूते मारे; कांग्रेस नेता ने थप्पड़ मारे तो माफी मांगने लगा अमृतसर से हिंदू देवी-देवताओं की फोटो से आपत्तिजनक हरकतें करने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक पगड़ीधारी व्यक्ति न केवल देवी-देवताओं की फोटो पर पैर मार रहा है बल्कि थूक भी रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद एक युवक उस व्यक्ति को ढूंढते हुए उसके घर तक पहुंच गया। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });