Raipur Breking: राजधानी रायपुर के नरैय्या तालाब के पास शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक युवती की लाश पेड़ से लटकी हुई देखी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। (रायपुर में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश). पुलिस के मुताबिक मृत युवती की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती कौन है और घटनास्थल तक कैसे पहुंची, इस संबंध में फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। (रायपुर नरैय्या तालाब महिला की लाश). CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती अकेले आई थी या किसी के साथ। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। (Raipur Nariyya Talab Yuvti Lash)
Raipur में पेड़ से लटकी युवती की लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी
By worldprime
On: जनवरी 23, 2026 11:58 पूर्वाह्न
---Advertisement---











