Janjgir Champa News: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मध्यान भोजन करने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पामगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।. स्कूल प्रबंधन के अनुसार, आज कुल 127 बच्चों ने मध्यान भोजन किया था, जिनमें से 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार पड़े बच्चों ने बताया कि उन्हें भोजन में पत्तागोभी की सब्जी और अचार परोसा गया था।. घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO), ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO), फूड इंस्पेक्टर, एसडीएम और स्थानीय जनप्रतिनिधि स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि भोजन सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट 2-3 दिनों में आने की संभावना है। रिपोर्ट के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है और किसी भी तरह की गंभीर स्थिति नहीं है। प्रशासन ने संभावित फूड प्वाइजनिंग के सभी पहलुओं की जांच के निर्देश दिए हैं।
Janjgir Champa News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मध्याह्न भोजन के बाद 12 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
By worldprime
On: जनवरी 23, 2026 1:46 अपराह्न
---Advertisement---











