Kanker Scorpio Bolero Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला कांकेर जिले से सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्कॉर्पियो और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।. बता दें, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।. Kanker Truck Accident: 2 ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 3 लोगों की मौत
स्कॉर्पियो और बोलेरो की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 12 घायल – दर्दनाक सड़क हादसा
By worldprime
On: जनवरी 23, 2026 1:41 अपराह्न
---Advertisement---











